War: भारतीय दूतावास ने नागरिकों को तुरंत यूक्रेन छोड़ने की दी सलाह, जारी की दूसरी एडवाइजरी
War: भारतीय दूतावास ने नागरिकों को तुरंत यूक्रेन छोड़ने की दी सलाह, जारी की दूसरी एडवाइजरी
Indian embassy issues fresh advisory: यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को अपने नागरिकों को युद्धग्रस्त देश को तुरंत छोड़ने के लिए दूसरी एडवाइजरी मंगलवार को जारी की है। दूतावास ने कहा है कि जो भी साधन मिलते हैं उनसे तुरंत भारत छोड़ दें।

दूतावास ने साथ ही ये भी बताया कि इससे पहले 19 अक्टूबर को एक एडवइजी जारी की गई थी जिसके बाद सलाह के बाद यूक्रेन छोड़ चुके हैं।
19 अक्टूबर को दूतावास द्वारा जारी एडवाइजरी को दोबारा दोहराते हुए एक बाद फिर दूतावास ने यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध साधनों से तुरंत यूक्रेन छोड़ दें। यूक्रेन की राजधानी में भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, कुछ भारतीय नागरिक पहले की सलाह के अनुसार यूक्रेन छोड़ चुके हैं
भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए कुछ नंबर भी साझा किए जिस पर भारतीय सीमा पर यात्रा करने के लिए किसी भी सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।
भारतीयों से देश छोड़ने या यूक्रेन नहीं आने की रिकवेस्ट की थी
19 अक्टूबर की एडवाइजरी में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति और यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारतीयों से देश छोड़ने या यूक्रेन नहीं आने की रिकवेस्ट की थी।
रूस कर रहा ये तैयारी
वहीं मंगलवार को दूसरी एडवाइजरी रूस के इस दावे के मद्देनजर आई है कि यूक्रेन अपने ही क्षेत्र में "डर्टी बम" का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है। इस दावे को पश्चिमी और यूक्रेनी अधिकारियों ने युद्ध को आगे बढ़ाने के बहाने खारिज कर दिया है।
कई यूक्रेनी शहरों पर बमबारी की है
बता दें पिछले कुछ हफ्तों में रूस ने कई यूक्रेनी शहरों पर बमबारी की है जब से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूरोपीय राष्ट्र में लड़ने के लिए "आंशिक लामबंदी" की घोषणा की है। पुतिन ने कहा था कि देश को यूक्रेन में सैन्य अभियान के संबंध में निर्णय लेने में तेजी लाने की जरूरत है। वहीं रक्षा मंत्रालय ने पहले कहा था कि उसके बलों ने दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र और यूक्रेन के पूर्वी लुहान्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के हमलों को विफल कर दिया है।
Advisory to Indian Nationals in Ukraine@MEAIndia @DDNewslive @DDNational @PIB_India @IndianDiplomacy @eoiromania @IndiainPoland @IndiaInHungary @IndiaInSlovakia pic.twitter.com/kFR3qJKlJR
— India in Ukraine (@IndiainUkraine) October 25, 2022












Click it and Unblock the Notifications