नाटो में शामिल नहीं होगा यूक्रेन, राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने किया ऐलान

कीव, 15 मार्च: रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनका देश नाटो में शामिल नहीं होगा। न्यूज एजेंसी स्पुतनिक की ओर से मंगलवार को बताया गया है कि वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों से कहा है कि उनको इस तथ्य को स्वीकार कर लेना चाहिए कि हम नाटो में शामिल नहीं हो रहे हैं।

 नाटो में शामिल नहीं होगा यूक्रेन

बीते 20 दिन से रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इससे पहले भी इस बात तो कहा था कि वो नाटो का हिस्सा नहीं बनेंगे। अब एक बार फिर जेलेंस्की ने नाटो में शामिल नहीं होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को ये मान लेना चाहिए कि वो नाटो का सदस्य नहीं बन रहा है।

मंगलवार को यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने ट्विटर पर बताया है कि जंग शुरू होने से अब तक रूसी सेना के 13,500 जवान मारे गए हैं। कुलेबा के मुताबिक यूक्रेन ने रूसी सेना के 1279 बख्तरबंद वाहन तबाह कर दिए हैं। यूक्रेन ने रूस के 81 एयरक्रॉफ्ट और 95 हेलीकॉप्टर मार गिराए हैं।

24 फरवरी से चल रही लड़ाई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को अपनी फौजों को यूक्रेन में घुसने की इजाजत दी थी। तब से यूक्रेन के ज्यादातर शहर रूसी फौजों की जद में हैं। पुतिन का कहना है कि रूस के ऑपरेशन का लक्ष्य उसका विसैन्यीकरण और तटस्थ स्थिति के लिए हैं। बता दें कि रूस लंबे समय से यूरोपीय संगठनों खासकर नाटो के साथ यूक्रेन के जुड़ाव का विरोध करता रहा है। इसके अलावा भी उसकी कुछ मांगे हैं, जिन पर वो यूक्रेन की सहमति चाहता है। कभी सोवियत संघ का हिस्सा रहे यूक्रेन को लेकर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन पश्चिमी देशों के हाथों की कठपुतली बना हुआ है। जिससे रूस की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+