यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने की एलन मस्क से फोन पर बात, बताया क्या है जंग के बाद का प्लान

रूस यूक्रेन के बीच लगातार जंग जारी है। दोनों देशों के बीच जारी जंग का यह 11वां दिन है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि आज उन्होंने युद्ध के बारे में अरबपति एलन मस्क से बात की।

कीव, 6 मार्च। रूस यूक्रेन के बीच लगातार जंग जारी है। दोनों देशों के बीच जारी जंग का यह 11वां दिन है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि आज उन्होंने युद्ध के बारे में अरबपति एलन मस्क से बात की और घोषणा की कि यूक्रेन को मस्क की कंपनी स्पेसएक्स से अगले सप्ताह "नष्ट शहरों के लिए" स्टारलिंक सेटेलाइट ब्रॉडबैंड सिस्टम का एक और बैच प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि हमारी भविष्य की अंतरिक्ष परियोजनाओं पर भी बात हुई, लेकिन मैं युद्ध के बाद इस पर बात करूंगा।

 Volodymyr Zelensky

बता दें कि रूसी सेना के आक्रमण के परिणामस्वरूप देश की इंटरनेट सेवाओं के बाधित होने के बाद एलन मस्क ने यूक्रेन को स्टारलिंक सेटेलाइट इंटरनेट टर्मिनल प्रदान किया था। इस सहायता के बाद एलन मस्क ने आशंका जताई थी कि रूसी सरकार द्वारा स्टारलिंक को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। यूक्रेन को स्टारलिंक सेटेलाइट इंटरनेट टर्मिनल सेवा प्रदान करते वक्त उन्होंने कहा कि यह एकमात्र गैर रूसी संचार प्रणाली है जो यूक्रेन के कुछ हिस्सों में अभी भी काम कर रही है, लोगों को इसे सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: युद्ध में किसे कितना नुकसान? यूक्रेन का दावा- 11 हजार रूसी जवान ढेर, रूस ने कहा, मचाई तबाही

बता दें कि स्टारलिंक 2,000 से अधिक सैटेलाइट का समूह संचालित करता है, जिसका उद्देश्य पूरे ग्रह में इंटरनेट पहुंच प्रदान करना है। कंपनी ने शुक्रवार को 50 और स्टारलिंक सैटेलाइट्स को लॉन्च किया। इसके अलावार कई और उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+