Russia Election: विपक्ष का सफाया, ना मीडिया ना कोई आलोचक... व्लादिमीर पुतिन की चुनाव में जीत कैसे है तय?

Russia Election 2024: व्लादिमीर पुतिन ने कहा है, कि रूस में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, रूस में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव सिर्फ एक औपचारिता ही साबित होने वाली है, लेकिन क्रेमलिन के ताकतवर नेता ने कहा है, कि सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया (यूआर) पार्टी के टिकट के बजाय, वो एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

पुतिन, जो दो दशकों से ज्यादा समय तक राष्ट्रपति या प्रधान मंत्री के रूप में रूस में सत्ता में मौजूद रहे हैं, उन्होंने घोषणा की है, कि वह अगले साल मार्च में होने वाले चुनाव में वो फिर से चुनाव लड़गें और एक और छह साल के कार्यकाल हासिल करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, उनके आसानी से जीत हासिल करने की उम्मीद है।

Russia Election 2024

रूस की राज्य समर्थित आरआईए समाचार एजेंसी ने कहा है, कि पुतिन निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, भले ही उन्हें यूनाइटेड रशिया पार्टी का पूरा समर्थन प्राप्त है।

वहीं, जस्ट रशिया पार्टी के एक वरिष्ठ राजनेता सर्गेई मिरोनोव, जो पुतिन का समर्थन करते हैं, उन्होंने भी घोषणा की है, कि पुतिन एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे और उनके समर्थन में हस्ताक्षर एकत्र किए जाएंगे। आपको बता दें, कि रूस में जो उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ने उतरता है, उसे कम से कम एक लाख लोगों के समर्थन का हस्ताक्षर हासिल करना होता है।

चूंकी विरोध की कोई गुंजाइश नहीं है, और पुतिन को राज्य के साथ-साथ राज्य द्वारा संचालित मीडिया का भी समर्थन प्राप्त है, लिहाजा पुतिन के हारने की कोई संभावना नहीं है।

इसके अलावा, पुतिन के समर्थकों का कहना है, कि उन्होंने व्यवस्था, राष्ट्रीय गौरव और सोवियत पतन की अराजकता के दौरान रूस द्वारा खोए गए कुछ प्रभाव को बहाल किया है और यूक्रेन में उनका युद्ध - जिसे पुतिन "विशेष सैन्य अभियान" कहते हैं, वो पूरी तरह से जायज है।

Russia Election 2024

आपको बता दें, कि "फर्जी समाचार" और "सेना को बदनाम करने" पर नए कानून बनाकर रूस में तमाम पुतिन विरोधियों को निपटाया जा चुके हैं। ज्यादातर पुतिन विरोधी या तो जेल में हैं, या देश छोड़कर भाग चुके हैं। वहीं, यूक्रेन युद्ध की आलोचना करने वाले ज्यादा आलोचकों को भी जेल में बंद किया जा चुका है। रूस में पुतिन के खिलाफ असहमति की अब कोई गुंजाइश नहीं बची है।

रूस में गायब हो चुका है विपक्ष

रूस में विपक्ष खत्म किया जा चुका है। हैरानी की बात ये है, कि जेल में बंद रूस के विपक्षी नेता अलेक्सी नवेलनी, जो पुतिन के आलोचक हैं, वो जेल से गायब हो चुके हैं। 6 दिसंबर के बाद से उन्हें जेल में नहीं देखा गया है।

क्रेमलिन ने कहा है, कि उसे नवलनी के बारे में "कोई जानकारी नहीं" है। क्रेमलिन ने कहा है, कि "जेल अधिकारियों ने उसे पैनल कॉलोनी ट्रांसफर कर दिया था, जहां वह चरमपंथ सहित कई आरोपों के लिए अपनी सजा काट रहा था।" लेकिन, क्रेमलिन ने यह नहीं बताया, कि जेल से, जहां कड़ी सुरक्षा थी, वहां से नवेलनी कहां गायब हो गये?

जबकि, जेल अधिकारियों ने शुक्रवार को एक अदालत को बताया, कि नवेलनी ने व्लादिमीर क्षेत्र के मेलेखोवो शहर में आईके-6 सुविधा छोड़ चुके है।

Russia Election 2024

यह पूछे जाने पर, कि क्या क्रेमलिन के पास नवेलनी के बारे में कोई जानकारी है, तो प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, कि "नहीं। मैं फिर से दोहराता हूं, हमारे पास उन कैदियों के भाग्य पर नज़र रखने की क्षमता, या अधिकार, या इच्छा नहीं है, जो अदालत के आदेश के अनुसार सजा काट रहे हैं।"

आपको बता दें, कि एलेक्सी नवेलनी को चरमपंथ फैलाने और भ्रष्टाचार के आरोप में 11 सालों की कैद की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा, उन्हें कई अलग अलग आरोपों में 19 सालों की अतिरिक्त सजा सुनाई गई, जिसे वो पहले से ही काट रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+