रुस ने 755 अमेरिकी राजनायिकों को दिया देश छोड़ने के लिए कहा
रुस ने 755 अमेरिकी राजनायिको को दिया देश छोड़ने का आदेश
नई दिल्ली। अमेरिकी और रूस के रिश्तों में तल्खी बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में अमेरिका का तरफ से लगाए नए प्रतिबंधों से नाराज रूस ने अमेरिकी दूतावास के 755 कर्मियों को देश छोड़ने को कहा है। रुस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने साफ कहा है कि इस समय दोनो देशों के रिश्तों में सहजता नहीं है।

रविवार को रूस के टेलीविजन से बातचीत करते हुए पुतिन ने कहा कि अमेरिका से रिश्तों में सुधार के लिए हमने कोशिश की है लेकिन अमेरिकी दूतावास के 755 लोगों को रूस में अपना कामकाज बंद कर लौटना होगा। इस बातचीत में पुतिन अमेरिका पर खफा दिखे। रूस की ओर से अमेरिकी राजनयिकों को मॉस्को समर हाउस और भंडारण सुविधा लेने पर भी रोक लगा दी गई है।
इससे पहले रूस के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से सितंबर तक अपने राजनयिकों और कर्मचारियों की संख्या 455 तक सीमित करने को कहा था। आपको बता दें कि अमेरिकी सीनेट ने गुरुवार को रूस पर प्रतिबंधों को लेकर नया बिल पास किया था। जिसमें रूस पर कई प्रतिबंधों की बात है, इसको लेकर रूस खफा है।












Click it and Unblock the Notifications