Mumbai Rains: मुंबई में मानसून ने की हालत खराब, अमिताभ का बंगला पानी-पानी,आज भी Red Alert, हेल्पलाइन नंबर जारी

Mumbai Rains: मानसूनी बारिश ने एक बार फिर से मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है, मायानगरी में बुधवार (1 जुलाई) सुबह से लगातार हो रही तेज बारिश ने जगह-जगह जलभराव कर दिया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, इस बारिश से अमिताभ बच्चन का मशहूर जुहू स्थित घर 'जनक' भी प्रभावित हुआ।

बुधवार को एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अमिताभ बच्चन के बंगले के आसपास का वीडियो शेयर किया, जिसमें इलाके में भारी जलभराव दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंगले के बाहर घुटनों तक पानी भरा हुआ है और बारिश का पानी परिसर के अंदर तक पहुंच गया है।

Mumbai Rains

इन्फ्लुएंसर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'भारी बारिश के बीच बिग बी अमिताभ बच्चन के प्रतिष्ठित जुहू स्थित बंगले में घुसा बारिश का पानी' , आप देख सकते हैं कि पूरा बंगला पानी से घिरा हुआ है, यह अमिताभ बच्चन का दूसरा घर है।'

'10 हजार करोड़ भी फेल, बिग बी के घर घुसा पानी'

'मुंबई की बारिश के सामने 10 हजार करोड़ रुपये भी आपको नहीं बचा सकते, देखिए, यह बंगला भी पानी से भर गया है।' वीडियो में उन्होंने कहा, 'आप देख सकते हैं कि सामने नाले का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। यहां बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कुछ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।'

अजय देवगन के घर के बाहर बारिश ने मचाया नरक

इन्फ्लुएंसर ने आगे अभिनेता अजय देवगन के घर के बाहर का दृश्य भी दिखाया। भारी बारिश और जलभराव का असर अजय देवगन के घर के आसपास भी देखने को मिला। वीडियो में इलाके की सड़कों पर पानी जमा होने और लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे-पालघर में Red Alert

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज के लिए भी मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे और पालघर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

प्रशासन की अपील और हेल्पलाइन नंबर जारी

मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने शहर के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि अगले कुछ घंटे मुंबईकरों के लिए बेहद संवेदनशील हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान पूरी सावधानी बरतें और बिना वजह यात्रा करने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 196 भी जारी किया है।

स्कूल बस पर पेड़ गिरने से एक छात्र की मौत

मानसून के दौरान पेड़ों के गिरने से होने वाले हादसों को लेकर इस बार बॉम्बे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) सख्त नजर आ रहा है। पिछले दिनों स्कूल बस पर पेड़ गिरने से एक छात्र की मौत की दुखद घटना के बाद बीएमसी ने कड़ा रुख अपनाया है। महापालिका प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आठ दिनों के भीतर पेड़ों की सुरक्षा को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।

जलभराव से थमी वाहनों की रफ्तार

घाटकोपर के एलबीएस रोड पर भारी पानी भरने से विक्रोली से घाटकोपर की ओर जाने वाले यातायात पर बुरा असर पड़ा है। वहीं, वरली कोलीवाड़ा जैसे निचले इलाकों में भी सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मुस्तैदी से काम कर रहीं

सड़कों पर जमा पानी को निकालने के लिए नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मुस्तैदी से काम कर रही हैं। शहर के निचले इलाकों में भारी क्षमता वाले पानी निकालने के पंप लगाए गए हैं। यातायात पुलिस के जवान भी प्रमुख चौराहों पर मुस्तैद हैं ताकि वाहनों के जाम की स्थिति से निपटा जा सके और सड़कों को साफ रखा जा सके।

यह पढ़ें:Mumbai Monsoon: जलमग्न हुई मुंबई! Palghar के स्कूल-कॉलेज बंद, कहां बारिश का रेड अलर्ट? Powai झील उफान पर
यह पढ़ें:Mumbai Monsoon: जलमग्न हुई मुंबई! Palghar के स्कूल-कॉलेज बंद, कहां बारिश का रेड अलर्ट? Powai झील उफान पर
यह पढ़ें:July Weather Forecast 2026: जुलाई में मेहरबान नहीं होगा मानसून! IMD ने बताए 5 बड़े कारण
यह पढ़ें:July Weather Forecast 2026: जुलाई में मेहरबान नहीं होगा मानसून! IMD ने बताए 5 बड़े कारण
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+