Black Sea में परमाणु हमला कर सकते हैं पुतिन, प्लान सुनते ही रातों-रात अमेरिका पहुंचे ब्रिटिश रक्षा मंत्री

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वॉलेस खूफिया सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के बाद से बुरी तरह घबरा गए हैं और रूसी संकट पर बातचीत के लिए अमेरिका की यात्रा पर रवाना हो गए हैं।

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच शुरू हुए जंग के अब 8 महीने पूरे हो जाएंगे। जिस यूक्रेन पर महज दस दिन में जीत हासिल करने का दवा रूस कर रहा था वही यूक्रेन हार मानने को तैयार ही नहीं है। रूस ने यूक्रेन के चार बड़े हिस्सों पर कब्जा कर लिया है लेकिन अब खबर आ रही है कि धीरे-धीरे यूक्रेन उन इलाकों को फिर से हासिल करते जा रहा है। ऐसे में दावे किए जा रहे हैं कि यूक्रेन सहित पूरी दुनिया को अपनी ताकत का एहसास दिलाने के लिए रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ब्लैक सी के ऊपर परमाणु विस्फोट कर सकते हैं।

रूस ने लगाया मार्शल लॉ

रूस ने लगाया मार्शल लॉ

बुधवार को रूस ने यूक्रेन के कब्जाए चारों इलाकों में मार्शल लॉ लगा दिया है। रूसी राष्ट्रपति ने इस आदेश से संबंधित डिक्री पर बुधवार दोपहर में हस्ताक्षर कर दिए हैं। पुतिन के इस फैसले को पूर्वी यूक्रेन में रूस के निर्णायक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। पुतिन ने यह घोषणा ऐसे वक्त में की है जब यूक्रेनी सेना रूस के कब्जे वाले डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन इलाके को फिर से वापस लेने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन इसके साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति इतने पर ही रूकने वाले नहीं हैं।

ब्रिटेन की बढ़ी चिंताएं

ब्रिटेन की बढ़ी चिंताएं

जैसे ही इस आशंका ने जोर पकड़ा है कि पुतिन शक्ति प्रदर्शन करने वाले हैं, ब्रिटेन के लिए चिंताएं बढ़ गई हैं। पुतिन को इरादे को भांप कर ब्रिटेन के नव नियुक्त रक्षा मंत्री बेन वॉलेस की हालत बुरी तरह खराब हो गई है। इसी संकट पर बातचीत करने के लिए बेन वॉलेस के लिए अमेरिका की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। ब्रिटिश मीडिया में इन खबरों का बाजार गर्म है कि रक्षा मंत्री वालेस रूसी संकट को लेकर ही अमेरिका रवाना हुए हैं। ब्रिटिश मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 'यह खतरा हाल ही में बढ़ गया है।'

परमाणु हमला कर सकते हैं पुतिन

परमाणु हमला कर सकते हैं पुतिन

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक सशस्‍त्र बलों के मंत्री जेम्‍स हेप्‍पी ने यह माना है कि परमाणु संकट का खतरा बढ़ चुका है और ऐसे समय में इस तरह की बातचीत जरूरी है। पुतिन, यूक्रेन की प्रतिक्रिया से उब चुके हैं। मिलिट्री लॉ लगाने के बाद अगर उन्हें कोई सफलता मिलती नहीं दिखती है तो वह ब्लैक सी में परमाणु हमला कर दुनिया को परेशानी में डाल सकते हैं, और अपनी मनमाफिक शर्तें भी मनवा सकते हैं। इसकी भनक ब्रिटिश खुफिया और मिलिट्री एजेंसियों को लग चुकी हैं।

बाइडेन ने भी दी थी चेतावनी

बाइडेन ने भी दी थी चेतावनी

इससे पहले पुतिन चेतावनी भी दे चुके हैं कि अपनी क्षेत्रीय एकजुटता की रक्षा के लिए वे परमाणु बम का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। दरअसल पुतिन दुनिया को दिखाने चाहते हैं कि उनके पास अभी भी हथियारों का विशाल भंडार सलामत है। रूसी राष्ट्रपति की उस चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां तक कह डाला कि, "पुतिन की परमाणु बम इस्तेमाल करने की बात को गीदड़ भभकी न समझा जाए। मैं उसे जानता हूं वो किसी भी हद तक जा सकते हैं।" बाइडेन ने कहा कि दुनिया क्‍यूबा मिसाइल संकट के समय से भी ज्‍यादा तबाही की कगार पर है।

रातों रात अमेरिका पहुंचे ब्रिटिश रक्षामंत्री

रातों रात अमेरिका पहुंचे ब्रिटिश रक्षामंत्री

इससे पहले मंगलवार को ब्रिटेन का एक टोही विमान दो टाइफून फाइटर जेट के साथ क्रीमिया के तट के पास पहुंच गया था। यह जासूसी विमान दुश्‍मन के सिग्‍नल को पकड़ने में माहिर है और इसे परमाणु बम को सूंघने वाला विमान कहा जाता है। दरअसल इस विमान में वातावरण में रेडियोधर्मिता को पकड़ने की अनोखी क्षमता है। ब्लैक सी के ऊपर से उड़ान भरते हुए इस अत्‍याधुनिक जासूसी कई जानकारियां इकठ्ठा की हैं। जैसे ही इस विमान द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी ब्रिटिश मंत्री तक पहुंची है वे चौकन्ने हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+