व्लादिमीर पुतिन के करीबी एलेग्जेंडर की बेटी की सड़क हादसे में मौत: स्थानीय मीडिया
मॉस्को, 21 अगस्त। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी एलेक्जेंडर ड्युगिन की बेटी डारिया ड्यूगिन की सड़क हादसे में मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मॉस्को के ओडिन्टसोविस्की में कार में आग लगने की वजह से डारिया की मौत हो गई है। रूस की न्यूज एजेंसी के अनुसार एलेग्जेंडर ड्यूगिन जोकि रूसी नेता हैं, दार्शनिक और विश्लेषक के तौर पर काम करते हैं, उनकी बेटी की इस हादसे में संभवत: मृत्यु हो गई है। बता दें कि एलेग्जेंडर को यूक्रेन में रूस के सैन्य ऑपरेशन का मास्टर माइंड माना जाता है, उन्हें अक्सर पुतिन का दिमाग भी कहा जाता है। रिपोर्ट के अनुसार सड़क हादसे के बाद ड्यूगिन मौके पर पहुंचे। कई रूसी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सड़क हादसे मे लैंड क्रूजर पराडो गाड़ी में आग लगई गई। बता दें कि डारिया अमेरिका द्वारा जुलाई माह में जारी प्रतिबंधित लोगों की लिस्ट में शामिल थीं। ड्यूगिन पर भी अमेरिका, यूरोपियन यूनियन, कनाडा ने 2015 पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Recommended Video
बता दें कि फरवरी माह से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। अभी तक इस युद्ध में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन के लोगों को चेताया है कि वह सतर्क रहें, आने वाले हफ्ते में वह स्वतंत्रता दिवस महाने वाले हैं, लिहाजा इस जश्न को लेकर वह सतर्क रहें। बता दें कि क्रीमिया में न्यूक्लियर प्लांट के पास मिसाइल धमाका हुआ था, जिसमे 12 लोग घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications