छोटे बच्चे को किस करते नजर आए दलाई लामा, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया हंगामा

Dalai Lama kissing Minor boy: वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दलाई लामा किसी बच्चे को चूमते दिख रहे हैं। क्लिप के वायरल होने के बाद उनपर उंगलियां उठ रही हैं।

Dalai lama

Dalai Lama faces backlash: तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के एक बच्चे के होठों को चूमने वाले वीडियो ने हंगामा खड़ा कर दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में दलाई दामा एक बच्चे के होंठ चूमते दिख रहे हैं।

खबर के मुताबिक बच्चा दलाई लामा को सम्मान देने के लिए उनके पास आया था। इतने में बौद्ध भिक्षु ने अपनी जीभ निकाली और बच्चे को चूम लिया।

'हो सकता है ये कल्चर हो'
दावा किया जा रहा है कि दलाई लामा यहीं नहीं रुके और उन्होंने बच्चे से कहा कि क्या तुम मेरी जीभ को चूस सकते हो? वीडियो देखने के बाद कई लोग हैरानी जता रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि हो सकता है कि तिब्बतन कल्चर में ऐसा कुछ होता हो। क्या पता धर्म में ऐसा कुछ हो लेकिन यहां उन्होंने ऐसा क्यों किया?

लोगों का हैरत भरा रिएक्शन
हैरत की बात तो ये थी कि वीडियो में दिखाई दे रहे और लोग वहां खड़े तालियां बजा रहे हैं और काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। ये देखने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। कई लोगों का मानना है कि वीडियो में नजर आ रहा बच्चा काफी अन्कंफर्टेबल नजर आ रहा है।

कौन थे लैंग दारमा?
हालांकि, एक और यूजर ने कहा कि जीभ बाहर निकालना तिब्बत में अभिवादन का तरीका माना जाता है। ये परंपरा 9वीं शताब्दी से चली आ रही है। लैंग दारमा एक कुख्यात राजा माना जाता था, जो अपनी काली जीभ के लिए काफी मशहूर था। एक और यूजर ने कहा कि तिब्बत में लोग अपनी जीभ ऐसे ही बाहर निकालते हैं।

पहले भी विवादों में रहे दलाई लामा
ये पहली बार नहीं है जब दलाई लामा पहले भी विवाद में आ चुके हैं। साल 2019 में भी दलाई लामा ने उस वक्त हंगामा खड़ा कर दिया था, जब उन्होंने कहा कि अगर किसी महिला को उनका उत्तराधिकारी बनना है तो उसे आकर्षक होना होगा। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लामा ने ये बयान एक ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर को इंटरव्यू में दिया था। उनके इस बयान की दुनियाभर में निंदा हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+