VIDEO: वायरल डियोड्रेंट चैलेंज ने किया 15 साल की लड़की का बुरा हाल, देखकर उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर डियोड्रेंट चैलेंज वायरल हो रहा है। इस चैलेंज में लोग अपने हाथों या फिर शरीर के किसी भी हिस्से तब तक डियोड्रेंट से स्प्रे करते रहते हैं जब तक वो उसे बर्दाश्त कर पाते हैं, लेकिन इस चैलेंज का असर कितना घातक होता है इसका जिक्र 15 साल की बच्ची की मां ने सोशल मीडिया पर किया है।

वायरल हो रहा है डियोड्रेंट चैलेंज
ब्रिटेन की रहने वाली इस मां ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी है और फोटो शेयर की है। इस पोस्ट को उन्होंने दूसरे अभिभावकों के लिए अलर्ट किया है कि वो अपने बच्चों को इस डियोड्रेंट चैलेंज से बचा कर रखें। महिला ने पोस्ट के साथ जो तस्वीरें शेयर की है वो बेहद डरावनी हैं। चैलेंज की शिकार बनी अपनी बेटी के हाथों की तस्वीर उन्होंने शेयर कर बाकी के पैरेंट्स को सचेत किया है।

चैलेंज की वजह से गहरे जख्म
Jamie Prescott नाम की महिला ने लिखा है कि इन दिनों डियोड्रेंट चैलेंज खूब वायरल है। इस चैलेंज की शिकार उनकी 15 साल की बेटी भी बनी। महिला ने लिखा है कि स्कूल के दोस्तों ने उनकी बेटी के साथ ये चैलेंज किया, जिसके बााद उसके हाथ पर सेकेंड डिग्री तक का बर्न निशान बन गया। स्प्रे किए गए जगह पर गहरे जख्म बन गए है। फोटो में देखा जा सकता है कि जख्म कितना गहरा है और जख्म से पीले रंग की कुछ तरल चीज निकल रही है।

स्किन कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा
महिला ने लिखा है कि ये तस्वीरें चैलेंज के एक हफ्ते बाद की है। महिला के इस पोस्ट को 4000 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। महिला ने बेटी की स्कूल भी बदल दी है, लेकिन यहां भी ये चैलेंज तेजी से फैलता जा रहा है। इस चैलेंज को लेकर त्वचा रोग विशेषज्ञों का कहना है कि ये बेहद खतरनाक है। इसकी वजह से न केवल गहरे जख्म हो जाते हैं बल्कि स्किन कैंसर जैसी घातक बीमारी हो सकती है।
Is the #DeodorantChallenge the next dangerous viral trend? 😳 pic.twitter.com/0Mw6Xwv4kK
— What's Trending (@WhatsTrending) May 9, 2018












Click it and Unblock the Notifications