अमेरिका को स्टेट ऑफ ओरेगॉन में हिंसा, पोर्टलैंड में एक व्यक्ति की गोलीबारी में मौत

वॉशिंगटन। यूएस स्टेट ऑफ ओरेगॉन में शनिवार रात हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद पोर्टलैंड में भी गोलीबारी की एक घटना सामने आई, जिसमे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। गोलीबारी में जिस व्यक्ति को गोली लगी थी, उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। प्रशासन का कहना है कि वह चश्मदीदों से पूछताछ कर रहे हैं जिन्होंने इस घटना को देखा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोई चश्मदीद जो घटना के बारे में जानकारी साझा करना चाहता है उनसे संपर्क कर सकता है। बता दें कि पोर्टलैंड में हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमे बिना वर्दी, बैज के फेडरल अधिकारी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग कर रहे हैं और उन्हें हिरासत में ले रहे हैं, इसके बाद से ही यहां विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

portland

अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में हो रही हिंसक वारदातों की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने आलोचना की है और उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इन हिंसक वारदातों की आलोचना करने की चुनौती दी है। जो बिडेन ने कहा कि पोर्टलैंड में तो खूनी हिंसा हुई, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अमेरिका की सड़कों पर गोलीबारी अस्वीकार्य है। मैं किसी भी तरह की हिंसा की निंदा करता हूं, मैं किसी भी तरह की हिंसा फिर चाहे जिसने की हो लेप्ट या राइट, उसकी आलोचना करता हूं। मै डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देता हूं कि वह भी इस घटना की निंदा करें।

वहीं इस घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने इसका ठीकरा पोर्टलैंड के डेमोक्रैटिक मेयर टेड व्हीलर पर फोड़ा है। ट्रंप ने ट्वीट करके लिखा पोर्टलैंड के लोग महाम देश के किसी भी अन्य शहर के निवासी की तरह हैं, ये लोग कानून व्यवस्था चाहते हैं। कट्टर डेमोक्रैटिक लेफ्ट मेयर डमी की तरह काम कर रहे हैं, या फिर वह कहीं छिप गए हैं, नेतृत्व के लिए तैयार नहीं हैं ना ही हिंसा के खिलाफ बोल रहे हैं, वह ऐसा कभी कर ही नहीं सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+