Video: विएतनाम यूनिवर्सिटी में राष्ट्रपति कोविंद के लिए छात्रों ने गाया, 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'
हनोई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद इस समय विएतनाम के दौरे पर हैं। यहां पर सोमवार को दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया है। एक ऐसा स्वागत जिसमें बॉलीवुड का भी टच था। राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी राजधानी हनोई स्थित विएतनाम नेशनल यूनिवर्सिटी में थे और यहां पर छात्रों के साथ दूतावास के अधिकारियों ने राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का ऐसा स्वागत किया गया जिसे वह कभी भी नहीं भूल पाएंगे।

हनोई से ऑस्ट्रेलिया जाएंगे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति कोविंद और पत्नी सविता के सम्मान स्वरूप छात्र इकट्ठा हुए थे। यहां पर उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उन्हें रेड कारपेट वेलकम दिया गया। छात्रों ने इाके साथ ही फिल्म शोले का गाना, 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे,' भी गाया। सोमवार को विएतनाम एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को राष्ट्रपति के ऑफिस के चेयरमैन दाओ विएत ट्रुंग, उप-विदेश मंत्री फैम सान्ह छाउ और विएतनाम में भारतीय राजदूत पी हरीश समेत कई और अधिकारियों ने उनका अभिवादन किया। राष्ट्रपति कोविंद और पत्नी सविता ने सोमवार को शेरटॉन होटल में एक शाही लंच में भी शिरकत की। राष्ट्रपति हनोई से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। कैनबरा में भारतीय उच्चायोग की तरफ से इस बारे में बयान जारी किया गया है। उच्चायोग की ओर से कहा गया कि राष्ट्रपति कोविंद, गर्वनर जनरल पीटर कोसग्रोव के आमंत्रण पर सिडनी और मेलबर्न जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications