VIDEO: क्रैश के बाद पायलट बच तो गया लेकिन उसके कंधे में जा घुसा पेड़ का मोटा 'तना', सन्‍न कर देंगी तस्‍वीरें

नई दिल्‍ली। यूरोपीय देश बेलारूस में एक ऐसा वाक्‍या सामने आया है जिसे देखने और जानने के बाद आप रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक शख्‍स ने घर पर ही उड़ने वाली एक मशीन (माइक्रोलाइट प्‍लेन) बनाई और उसे लेकर उड़ गया। थोड़ी ही देर बाद वो क्रैश हो गया और पायलट जंगल में आ गिरा। इस हादसे में पेड़ की एक भारी-भरकम डाली उसके कंधे के आरपार हो गई। आपने हॉलीवुड फिल्‍म गार्जियन ऑफ गैलेक्‍सी देखी होगी और आपको उसका किरदार ग्रूट भी याद होगा। तो समझ लीजिए कि पायलट की हालत बिल्‍कुल ग्रूट जैसी हो गई थी। फिलहाल पायलट को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

डॉक्‍टरों ने देखा तो होश उड़ गए

डॉक्‍टरों ने देखा तो होश उड़ गए

अंग्रेजी वेबसाइट द सन के मुताबिक 36 वर्षीय इवान क्रासोस्‍की देश की सीमा में ही अपना एक माइक्रोलाइट प्लेन उड़ा रहे थे, जिसे पैराट्राइक कहा जाता है। लेकिन किसी तकनीकी खराबी के चलते वह क्रैश हो गया और एक जंगल में आ गिरा। उपर से गिरते वक्‍त इवान एक पेड़ से टकरा गए और पेड की एक मोटी डाल उनके दाएं कंधे में घुस गई। गंभीर जख्‍मी और खून से लथपथ इवान को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्‍हें देखकर डॉक्‍टरों के भी होश उड़ गए।

इतनी गंभीर चोट पर भी हंस रहे थे इवान

इतनी गंभीर चोट पर भी हंस रहे थे इवान

इवान के घरवालों का बुरा हाल था लेकिन वो खुद हंस रहे थे। डॉक्‍टर भी उन्‍हें देखकर यह सोच रहे थे कि इतनी गंभीर चोट के बाद भी उसके चेहरे पर मुस्कान कैसे है। गंभीर हालत में बेड पर पड़े इवान डॉक्टरों से मजाक करते हुए कह रहे थे कि वे गार्जियन ऑफ गैलेक्सी के किरदार ग्रूट जैसे हैं, जो एक चलता-फिरता पेड़ जैसा है।

इवान ने खुद बनाया अपना VIDEO

इवान का का इलाज करने वाले डॉक्टर्स ऑपरेशन थियेटर के अंदर का माहौल देखकर काफी हैरान थे, क्योंकि कंधे में पेड़ की टहनी घुसने के बाद भी इवान बेड पर लेटे-लेट वीडियो बना रहे थे। वीडियो में वे लोगों को अपना लहूलुहान शरीर दिखा रहे थे। इवान अपने साथ हुए हादसे की तुलना पुराने दौर में दी जाने वाली सजा से कर रहे थे। जिनमें लोगों को एक लकड़ी के बड़े-से डंडे के सहारे सूली पर चढ़ा दिया जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+