बंदर ने टूरिस्ट की पकड़ ली ब्रेस्ट और करने लगा किस, एक बार फिर वायरल हो रहा ओरैंगुटान का वीडियो
थाईलैंड में जू घूमने गई एक महिला को एक ओरैंगुटान ने पकड़ लिया और उसके गाल पर किस करने लगा। इस दौरान उसने महिला के ब्रेस्ट को भी पकड़ा।
बैंकॉक, 02 जुलाई: सोशल मीडिया पर दुनिया भर की हैरान करने वाली भरी पड़ी हैं। ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या देखने को मिल जाए, कोई कुछ नहीं कह सकता। यहां कब क्या चीज वायरल हो जाए इसका दावा कोई नहीं कर सकता। हालिया मामला थाईलैंड से जुड़ा है जहां ओरैंगुटान का एक महिला को किस करते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

थाइलैंड के जू का है वीडियो
थाईलैंड में जू घूमने गई एक महिला को एक ओरैंगुटान ने पकड़ लिया और उसके गाल पर किस करने लगा। इस दौरान उसने महिला के ब्रेस्ट को पकड़ लिया और किस किया। प्यार करने के बाद ओरैंगुटान ने एक प्यारी मुस्कान बिखेर दी जिसे देखकर सभी पर्यटक हैरान हो गए और हंसने लगे। यह घटना 27 जून को बैंकॉक के सफारी वर्ल्ड की है।

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
तस्वीर- फाइल
ओरैंगुटान और महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला को किस करने के बाद ओरैंगुटान अपने केयरटेकर के पास वापस लौट गया और अगले पर्यटक के साथ सेल्फी लेने के लिए तैयारी करने लगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि क्या जानवर को जू के पर्यटकों का मनोरंजन करने के लिए ऐसा करने की ट्रेनिंग दी गयी है। 24 वर्षीय महिला पर्यटक ने कहा कि जब उसने मुझे पकड़ा तो मैं तेजी से हंसने लगी। वह बेहद मिलनसार जानवर है।

युवक को ओरैंगुटान ने पकड़ा
तस्वीर- फाइल
इससे पहले इंडोनेशिया के कसांग कुलिम जू का भी एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जब ओरैंगुटान ने पिंजरे के अंदर से एक युवक को पकड़ लिया। दरअसल, इस जू में आफरीन नाम का युवक बाड़े को फांदकर ओरैंगुटान के पिंजरे के पास चला गया और उसे छेड़ने लगा। इसके बाद ओरैंगुटान बेहत तेजी दिखाते हुए अपने लंबे हाथ बाहर निकाले और उस व्यक्ति को पकड़ लिया।

युवक ने मांगी माफी
तस्वीर- फाइल
यह देख वहां के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। विजिटर की डर के मारे हवाइयां उड़ गईं। ओरैंगुटान ने उसे इतनी जोर से पकड़ा था कि दो लोग भी उसे नहीं छुड़ा पा रहे थे। इसके बाद बड़ी मुश्किल से उसे मुक्त कराया गया। औरैंगुटान को छेड़ने वाले विजिटर ने बाद में चिड़ियाघर के नियमों को तोड़ने के लिए माफी मांगी लेकिन यह वीडियो काफी वायरल हो गया।

बेहद चतुर जानवर है ओरैंगुटान
तस्वीर- पीटीआई
ओरैंगुटान अक्सर पर्यटकों के साथ इस तरह की शरारत करने के लिए जाने जाते हैं। ओरैंगुटान सबसे चतुर प्राइमेट में से हैं। वे कई तरह के औजारों का उपयोग कर सकते हैं और शाखाओं और पत्तियों से घोंसलों भी तैयार कर सकते हैं। मलय भाषा में ओरैंगुटान का मतलब होता है 'जंगल का आदमी'। ये जानवर पूरे इलाके में बीज फैलाकर जंगलों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ओरैंगुटान और इंसानों का डीएनए 97 फीसदी एक जैसा होता है। लेकिन कम प्रजनन दर की वजह से इनकी जनसंख्या में गिरावट देखी गई है जिससे ये गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजाति बन गई है।
Fair enough🙏🙏
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) June 8, 2022
Free animals from confinement. pic.twitter.com/iDEeMh0iUy












Click it and Unblock the Notifications