VIDEO: टीवी चुराकर भाग रहा था चोर, मिल गई चोरी की सजा

एक व्यक्ति ऐसा है जो रेस्टोरेंट में पिज्जा खाने नहीं, बल्कि एक अलग ही काम से गया। इस शख्स ने पिज्जा के एक रेस्टोरेंट में जाकर टीवी चुरा लिया। टीवी चुराने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वो टीवी चुराकर भाग रहा है। इस चोर उसके कर्मों की सजा भी वैसे तुरंत ही मिल गई।

नई दिल्ली। आमतौर पर लोग रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजन खाने जाते हैं। अगर पिज्जा के शौकीन हैं तो फिर पिज्जा पार्लर जाकर इस इटैलियन डिश को खाने का मजा ही कुछ और है। लेकिन एक व्यक्ति ऐसा है जो रेस्टोरेंट में पिज्जा खाने नहीं, बल्कि एक अलग ही काम से गया। इस शख्स ने पिज्जा के एक रेस्टोरेंट में जाकर टीवी चुरा लिया। टीवी चुराने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वो टीवी चुराकर भाग रहा है। इस चोर उसके कर्मों की सजा भी वैसे तुरंत ही मिल गई।

Theft

अमेरिका के लुइसियाना के बैटन रूज में एक चोर रेस्टोरेंट से टीवी चुराकर भाग गया। रेड जेप्पलिन पिज्जा नाम के एक रेस्टोरेंट में एक व्यक्ति आया और फिर वहां लगे टीवी को निकालने लग गया। ये व्यक्ति काफी देर तक टीवी को निकालने की मेहनत करने लगा और फिर टीवी निकालने में कामयाब भी रहा लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जो उसने खुद भी नहीं सोचा होगा। व्यक्ति ने जैसे ही टीवी को खंभे से उतारा, उसके बोझ से वो तुरंत नीचे गिर पड़ा। काफी देर तक तो ऐसे लगता रहा है कि व्यक्ति उसी के नीचे फंस जाएगा लेकिन वो किसी तरह उठा और टीवी लेकर बाहर निकल गया।

पिज्जा रेस्टोरेंट ने इस व्यक्ति का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। रेड जेप्पलिन पिज्जा ने लिखा, 'बैटन रूज वासियों, हमें आपकी जरूरत है। ये व्यक्ति सोमवार रात आया और हमारा टीवी चुराकर भाग गया। क्या कोई इसे जानता है? कोई भी इसके बारे में जानता है तो बताए। जो भी इसे पकड़वाने में हमारी मदद करेगा उसे 500 डॉलर (तकरीबन 32,000 रुपये) का गिफ्ट कार्ड मिलेगा।'

ये भी पढ़ें: लाठी लिए हजारों लोगों के सामने हाथ जोड़कर बैठ गई महिला अफसर, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+