Video: व्हाइट हाउस में हैलोवीन सेलिब्रेशन पर पहुंचे नन्हें पोप
वाशिंगटन। 31 अक्टूबर शनिवार को दुनिया ने हैलोवीन का जश्न मनाया। अमेरिकी के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी व्हाइट हाउस में फर्स्ट लेडी मिशेल के साथ इसका लुत्फ उठाया। राष्ट्रपति ओबामा और मिशेल व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में नन्हें पोप को देखकर हैरान रहे गए।

राष्ट्रपति ओबामा ने स्थानीय स्कूली बच्चों और मिलिट्री ऑफिसर्स के परिवारों के लिए व्हाइट हाउस के लॉन में हैलोवीन की पार्टी रखी थी।
इसी दौरान एक नन्हा बच्चा पोप की तरह तैयार होकर आया। उसे देखकर ओबामा इतने खुश हुए कि उन्होंने उस बच्चे को विनर घोषित कर दिया। हर वर्ष होने वाले इस उत्सव के लिए व्हाइट हाउस के साउथ लॉन को बिल्कुल जंगल की तरह सजाया गया था।
ओबामा और मिशेल ने इस दौरान न सिर्फ बच्चों से मुलाकात की बल्कि उन्हें कई तरह के गिफ्ट्स दिए और उनके साथ कई तरह के गेम्स भी खेले।












Click it and Unblock the Notifications