Iran टीवी ने अमेरिकी एयरबेस पर हुए हमले का Video जारी किया

बगदाद। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब चरम स्तर पर पहुंच चुका है, आज सुबह 5.30 बजे इराक में अमेरिकी सेना के ठिकानों पर हमला हुआ है, ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है, खबरों के मुताबिक दर्जन भर से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल दागे गए हैं, जबकि पेंटागन का कहना है कि नुकसान का आकंलन किया जा रहा है. ये हमले अल असद और इरबिल के दो सैन्य ठिकानों पर हुए हैं, तो वहीं ईरान टीवी ने अमेरिका सेना के अड्डे पर मिसाइल हमले का विडियो भी जारी किया है।

ईरान ने दी थी बदला लेने की धमकी

ईरान ने दी थी बदला लेने की धमकी

खास बात ये है कि अल असद के जिस ठिकाने पर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला बोला है, वहां 2018 में डोनाल्ड ट्रंप गए थे, बता दें कि जब शुक्रवार को अमेरिका ने बगदाद में ड्रोन हमला कर ईरान के कुद्स कमांडर कासिम सुलेमानी को मार गिराया था तब ही ईरान ने बदला लेने की धमकी दी थी।

Iran टीवी ने जारी किया Video

फिलहाल इन सबके बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ऑल इज वेल है, इराक में स्थित हमारे दो सैन्य ठिकानों पर ईरान ने मिसाइलें दागी हैं, अब होने वाले हताहतों और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. अब तक सब ठीक है, हमारे पास दुनिया में कहीं भी सबसे शक्तिशाली और अच्छी तरह से सुसज्जित सेना है, अब तक! मैं कल सुबह बयान दूंगा।

Recommended Video

    Iran ने America से लिया बदला, Iraq में US Military Airbase पर दागे Ballistic Missile |वनइंडिया हिंदी
    अमेरिका ने इराक और ईरान के लिए अपनी हवाई सेवा पर रोक लगाई

    अमेरिका ने इराक और ईरान के लिए अपनी हवाई सेवा पर रोक लगाई

    इराक स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के हमले के बाददयूएस फेडरेशन एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने इराक, ईरान, गल्फ ऑफ ओमान में अमेरिकी विमानों के उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा सऊदी अरब और ईरान के बीच समुद्री मार्ग में भी आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+