सेमसंग कंपनी के वाइस चेयरमैन को 30 महीने जेल की सजा, कोर्ट ने कहा- कंपनियां सीखेंगी सबक

दिग्गज मोबाइल कंपनी सेमसंग के वाइस चेयरमैन को जे वाई ली को ढाई साल की सजा सुनाई गई है। दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने 52 साल के जे वाई ली को घूसखोरी के एक मामले को लेकर दोषी ठहराया है।

Seoul: दिग्गज मोबाइल कंपनी सेमसंग के वाइस चेयरमैन जे वाई ली को ढाई साल की सजा सुनाई गई है। दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने 52 साल के जे वाई ली को घूसखोरी के एक मामले में दोषी ठहराया है, और उन्हें 30 महीने तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई है। सेमसंग कंपनी के वॉयस चेयरमैन जे वाई ली पर आरोप है कि उन्होंने दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति पार्क गियून हाय की एक सहयोगी को रिश्वत दिया था। दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने तमाम सबूतों के आधार पर जे वाई ली को घूस देने के आरोप में दोषी पाया है।

SAMSUNG

अदालत ने क्या कहा ?

2017 को जे वाई ली को अदालत ने दोषी ठहराते हुए पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। लेकिन उन्होंने खुद को बेगुनाह बताते हुए ऊपरी अदालत में अपील की थी। उनकी अपील पर एक साल बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। इसके बाद दक्षिण कोरिया की सुप्रीम कोर्ट ने वापस इस मामले को सियोल हाईकोर्ट में भेज दिया, जिसने जे वाई ली को दोषी मानते हुए उन्हें ढाई साल की सजा सुनाई है। जब जे वाई ली को सजा सुनाई जा रही थी तब वो कोर्ट रूम में कोर्ट पहने हुए थे और सजा सुनने के बाद वो अपनी कुर्सी पर बैठ गये।

कोर्ट ने जे वाई ली को सजा सुनाते हुए कहा कि ''उन्होंने ट्रांसपेरेंसी का शपथ लिया था लेकिन वो अपनी शपथ को पूरा करने में नाकाम रहे हैं''। कोर्ट ने अपने फैसले में ये भी कहा कि ''हमें उम्मीद है वक्त के साथ ये फैसला साउथ कोरियन कंपनियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी'' सुप्रीम कोर्ट घूसकांड में दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क गियून हाय को पहले ही 20 साल की सज़ा सुना चुका है।

सेमसंग कंपनी पर असर

जे वाई ली को सजा सुनाए जाने का सीधा असर दुनिया भर में सेमसंग कंपनी की प्रतिष्ठा पर पड़ने वाली है। अब जे वाई ली कंपनी के अहम फैसलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि, हाईकोर्ट ने कहा कि आप चाहें तो 7 दिनों के अंदर सुप्रीम कोर्ट में अदालत के आदेश को चुनौती दे सकते हैं, मगर कानूनी जानकारों का कहना है, कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस मामले में उन्हें सजा सुना चुका है, लिहाजा अब जे वाई ली सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के इस फैसले को चुनौती नहीं दे पाएंगे। जे वाई ली को सजा मिलने के बाद शेयर बाजार में सेमसंग कंपनी के शेयर्स 4 प्रतिशत तक की गिर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+