Zebra Cobra:दूर से ही जहर थूकता है अमेरिका में कोहराम मचाने वाला ये सांप, जानिए कितना खतरनाक है
रैलीघ, 2 जून: अमेरिकी राज्य नॉर्थ कैरोलीना के रैलीघ शहर में एक सांप की वजह से तीन तीनों तक दहशत का माहौल बना रहा। यह सांप एक युवक के घर से निकल भागा था, जो सापों और दूसरे रेप्टाइल पालता है। जेबरा की तरह रंग होने के कारण इसे जेबरा कोबरा नाम दिया गया है, जो कि पूरे अमेरिका में नहीं पाया जाता है। जब पुलिस ने इस सांप की तस्वीरों की पहचान की तब उसका दिमाग घूम गया कि अगर दूर से भी कोई उसके संपर्क में आया और उसने जहर उगला तो कितना बड़ा नुकसान हो सकता है। क्योंकि, यह काफी दूर से ही जहर थूकता है। राहत की बात ये रही कि आखिरकार यह सांप पकड़ा गया और किसी को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचा।

अजगर नहीं, ये तो जेबरा कोबरा है
नॉर्थ कैरोलीना के रैलीघ शहर में तीन दिनों तक स्थानीय पुलिस वालों की नींद उड़ी रही। उन्हें सिर्फ इतना पता चला था कि एक घर से थूकने वाली प्रजाति का एक कोबरा निकल भागा है। यह सांप 21 साल के क्रिस्टोफर गिफॉर्ड का था, जो अपने घर में दर्जनों रेप्टाइल को पालतू बनाकर रखते हैं। इनमें कई जहरीले सांपों की प्रजातियां भी हैं। लेकिन, जो सांप चकमा देकर भागा था वह मामूली नहीं था। जब एक नागरिक की उसपर नजर पड़ी तो उसने 911 नंबर पर फोन कर उसके बारे में जो कुछ बताया, उससे पुलिस वाले भी भौंचक्के रह गए। उसने जो देखा उसे कुछ यूं बयां किया था, 'यह वास्तव में एक अजगर की तरह दिखता है।....सुनने में यह अजीब लगता है, लेकिन यह ऑस्ट्रेलिया के अजगर जैसा दिखता है।'(पहली तस्वीर सौजन्य- रैलीघ पुलिस डिपार्टमेंट)

अफ्रीका में पाया जाता है ये थूकने वाला कोबरा
लेकिन, रैलीघ के प्रशासनिक अधिकारियों और एनिमल कंट्रोल विभाग के लोगों को जल्द ही पता चल गया कि वह रेप्टाइल न तो अजगर है और न ही वह ऑस्ट्रेलिया का है। बल्कि, वह तो थूकने वाला कोबरा है, जो अफ्रीका के खतरनाक जंगलों में पाया जाता है। पुलिस ने फोटो और वीडियो से उसकी पहचान सांप की उस प्रजाति से की, जिसे जेबरा कोबरा के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर यहा नाम्बिया और अंगोला में पाया जाता है। इसके बारे में सुनकर शुरू में तो सबको मानो सांप सूंघ गया था। लेकिन, फिर सांप को तलाशने का अभियान शुरू हुआ। पुलिस ने शहर के लोगों के लिए चेतावनी जारी की, 'सांप अभी भी आजाद है और वह थूक सकता है, अगर उसे खतरा महसूस हुआ तो काट भी सकता है।' (ऊपर की तस्वीर सौजन्य-यूट्यूब से)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ- 'रैलीघ का मशहूर कोबरा'
तीन दिनों तक सांप की तलाशी का अभियान चला। सांप शहर में इधर-उधर घूमता रहा। लोगों में दहशत बनी रही। सोशल मीडिया पर लोग 'रैलीघ का मशहूर कोबरा' कहकर भी मजे लेने लगे। सांप की तलाश में स्थानीय पत्रकार भी लग चुके थे। एक की उसपर नजर भी पड़ी, लेकिन जबतक पुलिस और एनिमल डिपार्टमेंट वाले वहां पहुंचते सांप फिर गायब हो गया। सांप को देखने वाले पत्रकार जुदिथ रेताना ने स्थानीय मीडिया से कहा 'वह कभी सिर उठा रहा था, कभी पीछे मुड़ रहा था। लग रहा था कि थूकने या काटने के लिए तैयार हो रहा हो।...मैं अभी भी उसको लेकर नर्वस हूं।' तीन दिनों में जेबरा कोबरा से इस तरह का सामना कई लोगों का हुआ, लेकिन हर बार वह चकमा देने में कामयाब रहा।(ऊपर वाली तस्वीर-सांकेतिक)

कितना खतरनाक है जेबरा कोबरा ?
तीन दिनों के सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार पिछले बुधवार को पुलिस और जानवर विभाग के अधिकारी उसे गोंद वाली जाल का इस्तेमाल करके उसे पकड़ने में कामयाब हो गए। दरअसल, अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना राज्य में लोगों को बिना परमिट के जहरीले सांपों को घरों में रखने की इजाजत है। लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि उन्हें पूरे एहतियात से रखा जाए, ताकि वह एनक्लोजर से निकल न सकें। अफ्रीकन स्नेकबाइट इंस्टीट्यूट के मुताबिक जेबरा कोबरा का जहर बहुत ही ज्यादा पीड़ादायक होता है, जिसे वह 9 फीट दूर से किसी को टारगेट करके थूक सकता है। इससे सूजन आ सकता है, फफोले पड़ सकते हैं और टिशू को भी नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, इसका थूक सामान्य तौर पर जानलेवा नहीं होता है। लेकिन, काटने पर जान जा सकती है। (अंतिम तस्वीर सौजन्य-विकिपीडिया)












Click it and Unblock the Notifications