शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को सम्मान देने यूएई पहुंचे वेंकैया नायडू
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू रविवार को शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान का सम्मान करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे।
अबू धाबी, 15 मईः उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू रविवार को शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान का सम्मान करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने मुश्रीफ पैलेस पहुंचकर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। यूएई के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया था। अबू धाबी में शेख खलीफा को सम्मान देने कई विश्वस्तरीय नेता पहुंचे हैं।
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत-यूएई संबंधों को गहरा करने और भारतीय समुदाय की देखभाल में दिवंगत नेता के अनुकरणीय योगदान को याद किया। इससे पहले विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करते हुए बताया था कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, यूएई के दिवंगत राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को श्रद्धांजलि देने आबू धाबी पहुंचे हैं।"
Recommended Video
इसके अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने में विश्वास व्यक्त किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त किया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की संवेदना व्यक्त करने के लिए रविवार को नई दिल्ली में यूएई दूतावास का दौरा किया।
भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक
शेख खलीफा के निधन पर भारत ने शनिवार को राष्ट्रीय शोक का दिन मनाया। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि शेख खलीफा के नेतृत्व में, भारत-यूएई संबंध दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए बहुत समृद्ध हुए। उन्होंने यूएई में बड़े भारतीय समुदाय की असाधारण देखभाल की है। इस बयान में आगे कहा गया कि दोनों देश नए और विविध क्षेत्रों में ऐतिहासिक और व्यापक रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

यूएई तीसरा सबसे बड़ा कारोबारी सहयोगी
इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात की संघीय सुप्रीम कांउसिल ने नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए लिए बुलाया था। फेडरल सुप्रीम काउंसिल के सदस्यों द्वारा शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को नया राष्ट्रपित चुना गया। बतादें कि साल 2017 में भारत ने गणतंत्र दिवस की परेड में मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान को मुख्य अतिथि बनाया था। यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा कारोबारी सहयोगी है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications