पूर्वी ऑस्ट्रेलिया-उत्तरी न्यूजीलैंड में भयानक भूकंप, 7.2 मापी गई है तीव्रता, सुनामी का खतरा!
पूर्वी ऑस्ट्रेलिया-उत्तरी न्यूजीलैंड के पास स्थिति वानुताऊ में भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गये हैं।
नई दिल्ली, अक्टूबर 02: दक्षिणी पैसेफिक में भयानक भूकंप के झटके ने सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि भूकंप के इस झटके की रफ्तार 7.2 मापी गई है। यूरोपीयन मेडिटेरेनियन सिसमोजॉजिकल सेंटर की तरफ से भूकंप के भयानक झटकों की पुष्टि की गई है। हालांकि, अभी तक पता नहीं चल पाया है कि भूपंक के तीव्र झटकों से कितना नुकसान हुआ है।

भूपंक के झटकों से दहला वंताऊ
रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का ये झटका पूर्वी ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी न्यूजीलैंड से लगते एक द्वीप वानुताऊ द्वीप पर आया है, हालांकि अभी तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। यूएस सुनामी वार्निंग सेंटर, हवेई की तरफ से कहा गया है कि चूंकी भूकंप का केन्द्र समुद्र के काफी ज्यादा अंदर था, इसीलिए अभी तक सुनामी का खतरा नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, धरती से करीब 531 किलोमीटर नीचे भूकंप का केन्द्र था, जहां इसका मैग्नीच्यूड 6.7 मापी गई है। वहीं, अभी तक किसी भी तरह की कोई नुकसान या किसी भी तरह की कोई जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications