पाकिस्तान में चुनाव के दौरान फर्जीवाड़े की खबर पर अमेरिका ने दिया ये बयान
वाशिंगटन डीसी। पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के बाद जिस तरह के नतीजे आएं और तमाम विपक्षी दलों ने चुनाव के दौरान धांधली का आरोप लगाया है उसके बाद अमेरिका ने इसपर चिंता जाहिर की है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने पाकिस्तान में हुए चुनाव के दौरान फर्जीवाड़े के आरोप पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि अमेरिका इस बात को लेकर आशान्वित था कि नई सरकार दक्षिण एशिया में सुरक्षा और स्थिरता के लिए काम करेगी।

अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम इस बात को लेकर चिंतित हैं जिस तरह से पाकिस्तान में अभियव्यक्ति की आजादी को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। पाकिस्तान में चुने गए नए नेता के साथ बेहतर संभावनाओं पर साथ काम करने की उम्मीद करते हैं, हम इस बात को लेकर आशान्वित हैं कि नई सरकार के साथ मिलकर दक्षिण एशिया में सुरक्षा, समृद्धि और स्थिरता के लिए काम करेंगे।
इसे भी पढे़ं- जीत के बाद बोले इमरान खान, भारत दोस्ती का एक कदम बढ़ाए, हम दो कदम बढ़ाएंगे
आपको बता दें कि पाकिस्तान में तमाम नतीजे आने के बाद तमाम राजनीतिक दलों ने इसपर सवाल खड़ा किया है। पीटीआई ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग ने चुनाव में फर्जीवाड़ा किया है। वहीं चुनाव आयोग ने इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। आयोग का कहना है कि चुनाव में किसी भी तरह की कोई धांधली नहीं हुई है।
इसे भी पढे़ं- Pakistan Election results 2018: जेल में बंद पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने नतीजों को लेकर दे चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications