रूसी ड्रोन हमलों में मदद कर रहा ईरान, US बोला, सबूत है हमारे पास! बेनकाब कर देंगे

क्रीमिया-रूस को जोड़ने वाले केर्च पुल के तबाही के लिए मास्को यूक्रेन को जिम्मेदार मानता है। इसके बाद उसने ईरानी ड्रोन की सहायता से कीव की शहरों में तबाही मचा दी। अमेरिका को शक है कि ईरान रूस की इस जंग में मदद कर रहा है।

यूक्रेन जंग (Russia Ukraine conflict) में रूस ने कीव शहर पर कहर बरपा दिया है। अब यूक्रेनी फ्रंट का नेतृत्व कुख्यात जनरल सर्गेई सुरोविकिन कर रहे हैं। वह एक बेरहम जनरल है, जो अपने दुश्मनों को जड़ समेत उखाड़ फेंकने में भरोसा करता है। उसी जनरल के नेतृत्व में रूसी सेना ने हाल में कीव के शहरों ड्रोन हमले किए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी खतरनाक ड्रोन मेड इन ईरान बताए जा रहे हैं। अब अमेरिका तेहरान को शक की निगाहों से देखना शुरू कर दिया है। उसने सीधे-सीधे आरोप लगाया है कि यूक्रेन जंग ईरान रूस की मदद कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने दावा किया कि ईरान ने रूस की मदद के लिए क्रीमिया में प्रशिक्षकों और तकनीकी सहायता को रखा है जो यूक्रेन में ड्रोन हमलों को रूसी ही अंजाम दे रहे हैं।

ईरान रूस की मदद कर रहा, अमेरिका के पास है सबूत

ईरान रूस की मदद कर रहा, अमेरिका के पास है सबूत

यूक्रेन जंग में रूस ने ड्रोन का इस्तेमाल करके कीव के शहरों में भारी तबाही मचाई। कहते हैं कि यह ड्रोन ईरान ने रूस को दिया है। यह ड्रोन काफी खतरनाक बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक यूक्रेन के पास इस ड्रोन की कोई काट भी नहीं है। अमेरिका का आरोप है कि, ईरान रूसी सैनिकों को प्रशिक्षित करने में मदद कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि ईरान अब क्रीमिया की धरती से यूक्रेन को तबाह करने के लिए रूस की मदद कर रहा है। वह ड्रोन लॉन्च करने में रूसी सैनिकों की मदद कर रहा है।

ईरान यूक्रेन में तबाही के लिए जिम्मेदार!

ईरान यूक्रेन में तबाही के लिए जिम्मेदार!

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि 2014 में रूस द्वारा कब्जा किए यूक्रेन क्षेत्र क्रीमिया में ईरानी प्रशिक्षकों और तकनीकी सहायता को रखा है जो रूसी सैनिकों की सहायता कर रहे हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस ने क्रीमिया में कम संख्या में ईरानी कर्मियों के होने की बात कही है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि तेहरान अब सीधे जमीन पर हथियारों के माध्यम से रूस के साथ जुड़कर यूक्रेन में नागरिकों, बुनियादी ढांचे को प्रभावित कर रहा है।

अमेरिका ने कहा, ईरान को बेनकाब कर देंगे

अमेरिका ने कहा, ईरान को बेनकाब कर देंगे

किर्बी ने जोर देते हुए कहा कि अमेरिका ईरान को बेनकाब कर देगा, कि वह यूक्रेन के खिलाफ अपने हथियारों का इस्तेमाल करके रूस की मदद कर रहा है और यूक्रेन को बर्बाद कर रहा है। वह ईरान को रोकने के लिए हर तरह के प्रयास करने जा रहा है। वहीं, तेहरान ने मास्को को ड्रोन की आपूर्ति करने या उन्हें लॉन्च करने में मदद करने से इनकार किया है।

रूस यूक्रेन जंग ने लिया खतरनाक मोड़

रूस यूक्रेन जंग ने लिया खतरनाक मोड़

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रूस यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल और ईरानी घातक ड्रोन से हमले किए जा रहा है। हालांकि, क्रेमलिन ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि रूस ईरानी हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ कर रहा है। बता दें कि, जब से क्रीमिया और रूस को जोड़ने वाले पुल को तबाह किया गया है उसके बाद से यूक्रेन की हालत खराब हो गई है। रूस पागलों की भांति कीव के शहरों पर ताबड़तोड़ हमला किए जा रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष रूस को आतंकी देश घोषित करने की बात कही है। वहीं, यूक्रेन जल्द से जल्द नाटो के सदस्य देशों में शामिल होना चाहता है। वहीं, रूस का कहना है कि अगर यूक्रेन नाटो में शामिल होता है तो तीसरा विश्व युद्ध संभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+