अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली, 26 अप्रैल। अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) कोरोना संक्रमित हो गई हैं। व्हाइट हाउस (White House) ने देरशाम यह जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि वाइस प्रेसीडेंट हैरिस का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। व्हाइट हाउस की ओर से यह जानकारी देर शाम साझा की गई है।
Recommended Video

अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है और उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, फिलहाल उपराष्ट्रपति कमला हैरिस में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। लेकिन अब वो उपराष्ट्रपति के आवास से काम करती रहेंगी। मीडिया को जारी बयान में व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि उनके हाल के कार्यक्रमों के कारण वे राष्ट्रपति या प्रथम महिला के निकट संपर्क नहीं रही हैं। हैरिस को अब चिकित्सकों की सलाह के अनुसार कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक सुझावों के मुताबित रहना होगा। उनका अगला टेस्ट कोविड निगेटिव आने पर वे व्हाइट हाउस लौट सकेंगी।
57 वर्षीय हैरिस ने पदभार ग्रहण करने से कुछ सप्ताह पहले मॉडर्न कोविड -19 वैक्सीन की अपनी पहली डोज ली थी। उन्हें अक्टूबर के अंत में एक बूस्टर शॉट और 1 अप्रैल को एक अतिरिक्त बूस्टर डोज लगाई गई थी।
वहीं हाल के दिनों में जिस प्रकार से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ा है वह चिंता का विषय है। अमेरिका जैसे देशों ने भी इस महामारी के आगे घुटने टेक दिए थे। चीन के शंघाई में एक बार फिर से कोरोना ने अपने पांव पसार लिए हैं। चीन की राजधानी बीजिंग की स्थानीय सरकार ने चाओयांग जिले में हफ्ते में तीन बार सामूहिक कोविड टेस्ट कराने के अभियान की शुरुआत की है। शंघाई में कोरोना से अबतक कुल 87 लोगों की मौत हो चुकी है।
चीनी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने नगरपालिका स्वास्थ्य आयोग के हवाले से कहा है कि में गंभीर हालत में 157 कोविड मरीज हैं और 18 गंभीर हालत में नामित अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। गत रविवार को शंघाई में 39 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications