अमेरिकी सेना में 40 हजार सैनिकों की कटौती होगी
वाशिंगटन। अमेरिका अपनी सेना में भारी कटौती करने की योजना बना रहा है। अगले दो सालों में 40 हजार अमेरिकी सैनिकों में कमी की जाएगी। मौजूदा वक्त में अमेरिकी सेना में 490000 सैनिक हैं जोकि कटौती के बाद सिर्फ 450000 सैनिक रह जायेंगे।
अमेरिकी मीडिया के अनुसार सितंबर 2017 में पेश किये जाने वाले बजट में 40 हजार सैनिकों की संख्या में कटौती की योजना है। यही नहीं बताया यह भी जा रहा है कि अमेरिका में 17000 सरकारी नौकरियों को भी कम करने की योजना बनायी जा रही।
गौर करने वाली बात यह है कि अमेरिकी सेना में यह कटौती उस वक्त होने जा रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आईएस के खिलाफ लड़ाई को सीरिया और ईराक में और तेज करने की बात कही थी।
अमेरिकी अखबार के अनुसार अफगानिस्तान और ईराक में जब अमेरिका की लड़ाई शीर्ष पर थी उस वक्त अमेरिकी सैनिकों की संख्या 570000 थी। लेकिन मौजूदा वक्त में इसकी संख्या 490000 पहुंच गयी है। ऐसे में 40 हजार सैनिकों की कमी के बाद यह साढ़े चार लाख सैनिक रह जायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications