अमेरिका की धमकी- हमारे खिलाफ जांच हुई तो इंटरनेशनल कोर्ट पर लगेगा प्रतिबंध, जज होंगे गिरफ्तार
वॉशिंगटन। अमेरिकी ने सोमवार को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रतिबंध लगाने और जजों को गिरफ्तार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा कि अगर क्रिमिनल कोर्ट अफगानिस्तान में युद्ध लड़ रहे किसी भी अमेरिकी के खिलाफ कथित अपराधों की जांच करता है, तो वे आईसीसी के जजों को गिरफ्तार कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुरक्षा सलाहकार ने हेग (नीदरलैंड का शहर) में स्थित आईसीसी को एक 'गैरजिम्मेदार' और 'बहुत खतरनाक' बताया है।

यह भी पढ़ें: क्या वेनेजुएला में तख्तापलट की योजना बना रहा अमेरिका?












Click it and Unblock the Notifications