राष्ट्रपति ट्रंप का पाकिस्तान को सख्त हिदायत, आतंकवाद पर झूठ बोलना बंद करे
पाकिस्तान पर सख्त संदेश देते हुए अमेरिका ने आतंकवाद को लेकर अपनी दोहरी नीति को खत्म करने को कहा।
नई दिल्ली। आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका ने एक बाद फिर से पाकिस्तान को झटका दिया है। पाकिस्तान पर सख्त संदेश देते हुए अमेरिका ने आतंकवाद को लेकर अपनी दोहरी नीति को खत्म करने को कहा।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार जनरल एचआर मैकमास्टर ने ट्रंप के सख्त संदेश पाकिस्तान को देते हुए पाक को तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और दूसरे आतंकी संगठनों के प्रति दोहरी नीति को बदलना होगा। अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद के प्रति पाकिस्तान की दोहरी नीति से न केवल दूसरों का नुकसान हो रहा है बल्कि खुद पाकिस्तान को भी इससे नुकसान हो रहा है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार जनरल मैकमास्टर पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त संदेश दिया है कि अमेरिका उन देशों को बर्ताव में बदलाव देखना चाहता है, जो तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और आतंकवादी संगठनों के लिए सुरक्षित ठिकाने है और उन्हें मदद पहुंचाते हैं।
मैकमास्टर ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान आतंकवाद के प्रति अपनी दोहरी नीति में बदलाव करे। आपको बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप का इशारा साफ है कि आतंकियों की मदद करने की नीति में पाकिस्तान बदलाव करे। अमेरिका की ये हिदायत पाकिस्तान के लिए बड़ी चेतावनी है।












Click it and Unblock the Notifications