US Shutdown: क्या अमेरिका होने वाला है शटडाउन का शिकार? ट्रंप का क्या रोल? जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
US Shutdown: क्या अमेरिकी सरकार बंद हो सकती है? यह सवाल इन दिनों चर्चा में है, क्योंकि नव-नियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और अमेरिकी राजनीतिज्ञ व वर्तमान संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस दोनों ही शटडाउन की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस में रिपब्लिकन नेताओं से स्टॉपगैप फंडिंग बिल को अस्वीकार करने का आग्रह किया है, जो मार्च 2025 तक संघीय एजेंसियों को फंडिंग प्रदान करता। इस स्थिति में सरकारी सेवाओं पर व्यापक असर पड़ सकता है।

क्या है सरकारी शटडाउन? (US Government Shutdown)
सरकारी शटडाउन तब होता है, जब संघीय सरकार को चलाने के लिए जरूरी फंडिंग खत्म हो जाती है। अगर कांग्रेस(अमेरिकी संसद) शुक्रवार तक फंडिंग बिल पास नहीं करती है, तो कई सरकारी सेवाएं ठप हो जाएंगी, जिससे आम जनता को परेशानी होगी।
यात्रा पर शटडाउन का असर (Shutdown Impact)
-
हवाई यात्रा में देरी: आवश्यक कर्मचारी जैसे हवाई यातायात नियंत्रक और TSA (सुरक्षा जांच अधिकारी) काम पर बने रहेंगे, लेकिन बिना वेतन के। इससे सुरक्षा लाइनों में इंतजार का समय बढ़ सकता है। उड़ानों में देरी और रद्दीकरण की संभावना बढ़ सकती है।
- सीमा और कस्टम सेवाएं: सीमा शुल्क और सुरक्षा सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
- पासपोर्ट और वीजा सेवाएं: पासपोर्ट और वीजा सेवाओं में देरी होगी क्योंकि ये सेवाएं गैर-आवश्यक श्रेणी में आती हैं।
-
डाक सेवा: अमेरिकी डाक सेवा पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि यह करदाताओं के धन से स्वतंत्र रूप से संचालित होती है।
- सैन्य सेवाएं: सैन्यकर्मी ड्यूटी पर बने रहेंगे, लेकिन पेंटागन के लगभग 50% नागरिक कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा जाएगा।
- सामाजिक सुरक्षा और मेडिकेयर:सामाजिक सुरक्षा और मेडिकेयर लाभ जारी रहेंगे, लेकिन पूछताछ और सहायता में देरी हो सकती है।
- सार्वजनिक स्थल:स्मिथसोनियन संग्रहालय और राष्ट्रीय चिड़ियाघर जैसे स्थान बंद हो सकते हैं।
- शिक्षा और ऋण सेवाएं: छात्र ऋण प्रक्रिया में देरी हो सकती है।
-
गोल्डमैन सैक्स का अनुमान: शटडाउन से हर हफ्ते आर्थिक वृद्धि में 0.2% की कमी हो सकती है।
- शेयर बाजार: फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती के फैसले के बावजूद शेयर बाजार में गिरावट देखी गई।
- सामाजिक सुरक्षा लाभ
- मेडिकेयर और मेडिकेड
- सैन्य सेवाएं
- राष्ट्रीय चिड़ियाघर और संग्रहालय
- पासपोर्ट और वीजा सेवाएं
- नए एयर ट्रैफिक नियंत्रकों का प्रशिक्षण
अन्य सेवाओं पर प्रभाव
समझें आर्थिक प्रभाव ?
सरकारी शटडाउन से अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
क्या खुला रहेगा, क्या बंद होगा?
खुला रहेगा:
बंद हो सकता है:
अगर शटडाउन होता है, तो यह छुट्टियों के दौरान यात्रा, सरकारी सेवाओं और अर्थव्यवस्था पर गहरा असर डाल सकता है। हालांकि आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन उनमें देरी और असुविधा का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस(अमेरिकी संसद) को जल्द ही निर्णय लेना होगा ताकि इस संभावित संकट से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें- Indore: डोनाल्ड ट्रंप ने महापौर से किया चौराहा सुधारने का निवेदन, कांग्रेस का अनोखा विरोध-प्रदर्शन












Click it and Unblock the Notifications