पुतिन के दोस्त टिलरसन की वजह से करीब आएंगे अमेरिका और रूस!
अमेरिका और रूस को और करीब लाने के मकसद से नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्सॉनमोबिल के सीईओ रेक्स टिलरसन को चुना है अगला विदेश सचिव।
वाशिंगटन। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव अभियान के दौरान यह वादा किया था कि वह रूस और अमेरिका के संबंधों में सुधार लाने के लिए प्रयास करेंगे।

उनके कार्यकाल में अमेरिका और रूस के संबंधों में नई शुरुआत देखने को मिलेगी। अपने इसी वादे के तहत ही ट्रंप ने एक ऐसे व्यक्ति को अमेरिका का अगला विदेश सचिव बनाया है जो रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के करीबी हैं1
ट्रंप ने एक्सॉनमोबिल के सीईओ रेक्स टिलरसन को अमेरिका के अगले विदेश मंत्री के तौर पर चुना है। हालांकि टिलरसन से पहले न्यूयार्क के पूर्व मेयर रुडी ग्यूलियानी, वर्ष 2012 के रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी और सीनेट फारेन रिलेशंस कमेटी के प्रमुख सीनेटर बाब कार्कर शामिल थे।
टिलरसन के नाम के ऐलान ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। 64 वर्ष के टिलरसन के पास विदेश नीति का कोई अनुभव नहीं है। लेकिन उन्होंने एनर्जी सेक्टर के कई ऐसे सौदों को अंजाम दिया है जिसके बाद दुनिया के कई के साथ उनके अच्छे रिश्ते बने।
अमेरिकी चैनल सीएनएन की ओर से जानकारी दी गई है कि पूर्व विदेश सचिव कोंडलीजा राइस और जेम्स बेकर के अलावा पूर्व रक्षा सचिव बाब गेट्स ने ट्रंप को टिलरसन के नाम की सिफारिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications