हम तालिबान पर भरोसा नहीं कर सकते हैं, हमें रखनी होगी पैनी नजर: USA
वॉशिंगटन, 09 सितंबर। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि हमे तालिबान ने अफगानिस्तान में सरकार का गठन किया है, हमे उन्हें कहना होगा कि उन्होंने जो वादे किए थे उसे पूरा करें, विदेशी नागरिकों, वीजा होल्डर्स और अफगान के नागरिक जो देश से बाहर जाना चाहते हैं उन्हें जाने देना चाहिए। तालिबान ने बार-बार यह कहा है कि जो भी अफगान बाहर यात्रा करना चाहता है और उसके पास दस्तावेज हैं उसे जाने दिया जाएगा। सैकड़ों देशों की अपेक्षा है कि अफगानिस्तान अपने वादे का सम्मान करे।

विदेश मंत्री ने कहा कि हमने तालिबान से बातचीत में साफ कहा था कि वह लोगों के मौलिक अधिकारों का सम्मान करें। लोगों को बाहर जाने के लिए काबुल एयरपोर्ट को फिर से शुरू करें। हम सरकार और यूएन का शुक्रगुजार हैं कि वह इस दिशा में काम कर रहे हैं। तालिबान ने वादा किया था कि वह आतंकी गुटों को अफगानिस्तान की जमीन इस्तेमाल नहीं करने देंगे। तालिबान ने यह वादा ना सिर्फ हमसे बल्कि बाकी दूसरे देशों से भी किया है। हमे उन्हें उनके वादे के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि हम तालिबान पर पूरी तरह से निर्भर नहीं रह सकते हैं कि वो अपने वादे को पूरा करेंगे। जिस तरह से 26 अगस्त को आईएसआईएस-के ने काबुल में खतरनाक हमला किया था, जिसमे 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे,कई अफगानी नागरिक मारे गए थे, यह इस बात की ओर संकेत करता है कि ये ग्रुप अफगानिस्तान के भीतर काम करते रहेंगे। हम सभी लोगों को सतर्क रहना चाहिए और किसी भी तरह के खतरे पर नजर रखना चाहिए। अमेरिका किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए काउंटर टेररिज्म क्षमता को विकसित करेगा, अगर इसे इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ी तो हम कतई इसे इस्तेमाल करने में संकोच नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications