अमेरिका समेत 100 देशों को तालिबान का वादा, लोगों को सुरक्षित बाहर जाने दिया जाएगा

वॉशिंगटन, 30 अगस्त। अफगानिस्तान से लोगों को बाहर निकालने की दिशा में दुनिया के 100 देशों की ओर से साझा बयान जारी किया गया है। अमेरिका सहित तकरीबन 100 देशों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तालिबान ने विदेशी नागरिकों और अफगान के लोगों को अफगानिस्तान से बाहर जाने की अनुमति दी है। इन देशों के लोगों को आश्वासन दिया गया है कि अफगानिस्तान से लोगों को सुरक्षित यात्रा करने दिया जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि हम लोगों को ट्रैवेल डॉक्युमेंट देना जारी रखेंगे, हमे तालिबान की ओर से स्पष्ट वादा किया गया है कि लोग इन देशों की सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं। हम तालिबान के इस सार्वजनिक बयान को इसकी पुष्टि मानते हैं।

taliban

अमेरिका की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि हमे पूरा विश्वास है कि तालिबान अपने उस बयान पर कायम रहेगा जिसमे उसने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि जो नागरिक अफगानिस्तान से बाहर जाना चाहते हैं वो उन्हें बाहर जाने देगा और उन्हें इसकी इजाजत होगी। साथ ही अमेरिका ने कहा है कि वह अफगान नागरिकों को ट्रैवल दस्तावेज मुहैया कराएगा। गौरतलब है कि अमेरिका ने पिछले 24 घंटों में काबुल एयरपोर्ट से तकरीबन 2000 लोगों को बाहर निकाला है।

Recommended Video

    Afghanistan Crisis: America का बड़ा ऐलान, Taliban को लेकर हमे कोई भ्रम नहीं | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि काबुल एयरपोर्ट पर अभी भी अमेरिकी सेना का नियंत्रण है और 31 अगस्त को संभव है कि अमेरिकी सैनिक काबुल एयरपोर्ट से अपने देश रवाना हो जाएंगे और यहां तालिबान का नियंत्रण होगा। अमेरिका ने एयरपोर्ट के पास गेट से अपने सैनिकों को हटा लिया है। इन गेटों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तालिबान के लड़ाकों को दे दी गई है। अमेरिका की ओर से लगातार अपने नागरिकों को चेताया जा रहा है कि वह एयरपोर्ट के गेट से दूर रहे। अभी तक दो बार एयरपोर्ट पर हमले हो चुके हैं जिसमे डेढ़ सौ से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+