अमेरिकी रक्षा सचिव जेम्स मटीस ने ईरान को कहा आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश
अमेरिका के नए रक्षा मंत्री जेम्स मटीस ने ईरान को बताया आतंकवाद का समर्थन करने वाला देश। नए प्रतिबंध लगने के बाद मटीस का सबसे अहम बयान। मिसाइल परीक्षण से बढ़ा है दोनों देशों के बीच तनाव।
वॉशिंगटन। अमेरिका के नए रक्षा मंत्री जेम्स मटीस ने शनिवार को एक अहम बयान दिया जब उन्होंने ईरान को दुनिया में बड़े स्तर पर आतंकवाद का समर्थन करने वाला देश बता दिया। मटीस ने यह बयान तब दिया है जब नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बैलेस्टिक मिसाइल टेस्ट के बाद नए प्रतिबंध लगा दिए हैं।

टोक्यो में ईरान पर कसा तंज
मटीस ने जापान की राजधानी टोक्यो में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, 'जहां तक ईरान की बात है तो यह दुनिया का एक ऐसा देश है जो सबसे ज्यादा आतंकवाद को बढ़ावा देता है।' वहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिक्रिया स्वरूप अमेरिका की मिडिल ईस्ट में ट्रूप्स की संख्या बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। मटीस के शब्दों में , 'इससे कुछ अच्छा होने वाला नहीं है तो बेहतर है कि इसे नजरअंदाज किया जाए। मुझे नहीं लगता कि मिडिल ईस्ट में हमें फिलहाल ट्रूप्स की संख्या बढ़ाने की कोई जरूरत है।' इस समय ईराक और सीरिया के अलावा अफगानिस्तान में भी अमेरिकी सेना है। मटीस के मुताबिक अमेरिका के पास हमेशा से ऐसा करने की क्षमता है लेकिन अभी इसे नजरअंदाज कर देना चाहिए क्योंकि इसकी कोई जरूरत नहीं है।
ईरान पर लगे प्रतिबंध
आपको बता दें कि ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए प्रतिबंध ईरान पर लगा दिए हैं। ईरान का कहना है कि उसने वर्ष 2015 में ओबामा प्रशासन के साथ हुई न्यूक्लियर डील का उल्लंघन नहीं किया है। लेकिन ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ईरान का मिसाइल टेस्ट यमन में हाउदी विद्रोहियों की मदद के लिए हुआ है जिन्होंने हाल ही में सऊदी वॉरशिप को निशाना बनाया था। अमेरिका के रुख पर ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह अमेरिका की ओर से कुछ ईरानियों और गैर-ईरानियों पर लगाए गए प्रतिबंधों का विरोध करेगा जो मिसाइल परीक्षण के बाद लगाए गए हैं। पढ़ें- अमेरिका के रक्षा मंत्री मटीस, जिन्हें लोगों को मारने में मजा आता है!
-
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
Iran US war updates: तेहरान के कई हिस्सों में धमाके; IEA चीफ ने दी वार्निंग, 10 बड़े अपडेट्स -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications