अमेरिका ने कहा- नहीं करेंगे बलूचिस्तान की आजादी का समर्थन
वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि वो पाकिस्तान की एकता और प्रादेशिक संप्रभुता का सम्मान करता है और वो बलूचिस्तान की अजादी का समर्थन नहीं करेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार की यह नीति है कि वो पाकिस्तान की प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करता है।
किर्बी बलूचिस्तान की आजादी और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की ओर से मानवाधिकारों के उल्लंघन के सवाल पर जवाब दे रहे थे।
क्या राय है अमेरिका की!
किर्बी से पूछा गया कि बलूचिस्तान पर अमेरिका की क्या राय है? क्योंकि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय को उठा दिया है।
इसके जवाब में किर्बी ने कहा कि अमेरिकी सरकार, पाकिस्तान की एकता और प्रादेशिक संप्रभुता का सम्मान करती है और हम बलूचिस्तान की आजादी का समर्थन नहीं करते।
गौरतलब है कि इसी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर से बलूचिस्तान, पीओके गिलगिट की बात की थी साथ ही उन्होंने कहा था कि उनके मुद्दे उठाने पर लोगों ने उनका शुक्रिया अदा किया है।
इसके बाद बलूच नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने कई बार पाकिस्तान का विरोध करने के दौरान भारत के झंडे लहराए और पीएम मोदी का शुक्रिया किया।












Click it and Unblock the Notifications