यूके के बाद अमेरिका में ओमिक्रॉन वेरिएंट से पहली मौत, मरने वाले शख्स को नहीं लगी थी वैक्सीन की एक भी डोज

वॉशिंगटन, दिसंबर 21। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से अमेरिका में पहली मौत दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के टेक्सास राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि जिस शख्स की ओमिक्रॉन के कारण मौत हुई है, उसकी उम्र 50 से 60 वर्ष के बीच बताई गई है और उसे वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगी थी।

First omicron death in US

पहले भी कोरोना से संक्रमित हो चुका था शख्स

हैरिस काउंटी पब्लिक हेल्थ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, टेक्सास राज्य में 50-60 साल की उम्र के व्यक्ति ने ओमिक्रॉन के कारण दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति को पहली भी कोरोना हो चुका था। साथ ही इस व्यक्ति ने वैक्सीन की एक भी डोज नहीं ली थी। CNN की खबर के मुताबिक, अमेरिका में ओमिक्रॉन से संबंधित मौत का ये पहला मामला है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि शख्स की मौत वैक्सीन नहीं लेने के कारण ही हुई है, अगर वो वैक्सीनेट होता तो खतरा इतना ज्यादा नहीं बढ़ता।

अमेरिका में बढ़ा ओमिक्रॉन का खतरा

स्वास्थ्य अधिकारियों ने जनता से ये अपील की है कि वो जल्द से जल्द वैक्सीन जरूर लगवाएं। सीडीसी ने सोमवार को कहा कि 18 दिसंबर तक अमेरिका में सीक्वेसिंग डेटा के आधार पर कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट में अमेरिकी कोरोनावायरस संक्रमण का 73% हिस्सा है।

ब्रिटेन में हो चुकी है 12 की मौत

आपको बता दें कि अमेरिका से पहले इसी महीने में ब्रिटेन के अंदर ओमिक्रॉन से पहली मौत हुई थी और तब से लेकर अभी तक तो ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से 12 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 104 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

ब्रिटेन में कोरोना का सबसे अधिक कहर

आपको बता दें कि कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट का कहर इन दिनों ब्रिटेन में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। सोमवार को ब्रिटेन में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 90 हजार से अधिक मामले सामने आए थे। इनमें ओमिक्रॉन के 10059 मरीज थे, जो कि शुक्रवार को आए 3201 मामलों के लगभग तीन गुना अधिक थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+