अमेरिका में पुलिस पहनेगी माइक्रो कैमरे से लैस यूनिफॉर्म!
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबाम ने सोमवार को व्हाइट हाउस में जो स्पीच दी है उससे तो यही लगता है कि अमेरिका में पुलिस को अपनी यूनिफार्म में कैमरा फिट करना ही पड़ेगा। ओबामा चाहते हैं कि उनके इस प्रस्ताव के लिए फंड भी रिलीज किया जाए। बराक ओबामा ने यह बात फर्ग्युसन में जारी तनाव का जिक्र करते हुए कही।

263 मिलियन डॉलर का प्रस्ताव
ओबामा ने तीन वर्ष का एक प्रस्ताव भी पेश किया है जिसमें 263 मिलियन डॉलर की रकम के निवेश की बात कही गई है। इस रकम के साथ पुलिस की यूनिफॉर्म में कैमरे फिट किए जाएंगे।
साथ ही उनकी ट्रेनिंग को भी और दुरुस्त किया जाएगा। जबसे ब्राउन की मौत हुई है तब से ही पुलिस अफसरों की यूनिफॉर्म में माइक्रो कैमरा फिट करने की बात अमेरिका में चल रही है।
जो प्रस्ताव ओबामा ने पेश किया है उसके तहत 50 प्रतिशत खर्च स्टेट अथॉरिटी और बाकी का 50 प्रतिशत लोकल अथॉरिटी की ओर से उठाया जाएगा।
व्हाइट हाउस के मुताबिक अगले तीन वर्षों में 50,000 से ज्यादा बॉडी कैमरों को खरीदा जाएगा और ये कैमरे यूनिफॉर्म में फिट होंगे। हालांकि अमेरिका के कुछ जगहों पर पहले से ही पुलिस बॉडी कैमरे के साथ यूनिफॉर्म को तरजीह दे रही है।
इन कैमरों में होने वाली रिकॉर्डिंग्स को इनवेस्टिगेशन के लिए यूज ही नहीं किया जाता और 90 दिनों के अंदर रिकॉर्डिंग अपने आप ही खत्म हो जाती है।
पुलिस पर उठ रहा भरोसा
अगस्त में पुलिस की गोली से 18 वर्ष के माइकल ब्राउन की मौत हो गई थी लेकिन पिछले दिनों ज्यूरी ने उस पुलिस अफसर को रिहा कर दिया है। ओबामा के मुताबिक देश में अश्वेत युवाओं को लगने लगा है कि उनके साथ सही बर्ताव नहीं हो रहा है। ओबामा ने इसे एक अहम समस्या करार दिया और पुलिस व्यवस्था को ठीक करने पर जोर देने की बात भी कही।
ओबामा ने यह भी कहा कि फर्ग्युसन ने एक ऐसी समस्या को बेनकाब किया है जो न तो सेंट लुइस या उस क्षेत्र के लिए अनोखी है और न ही हमारे समय के लिए अनोखी है। ओबामा ने यह भी कहा कि इस समस्या के बाद ढेर सारे पुलिस विभागों और ढेर सारे अश्वेत समुदायों के बीच अविश्वास उबल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications