Super Tuesday 2024: यूटा में भी जीते ट्रंप, 14 राज्यों में मिली बंपर जीत, कब हार मानेंगी निक्की हेली?
Super Tuesday 2024 Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में आज सुपर ट्यूजडे मुकाबला चल रहा है, जिसमें डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडेन 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के दोबारा मुकाबले के करीब पहुंच गए हैं,, क्योंकि उन्होंने उन 15 अमेरिकी राज्यों में से कई राज्यों में जीत हासिल कर ली है, जहां सुपर मंगलवार को मतदान हुआ था।
वे दोनों ओक्लाहोमा, वर्जीनिया, उत्तरी कैरोलिना और टेनेसी में जीत चुके हैं। बाइडेन ने वरमोंट और आयोवा में भी जीत हासिल कर ली है। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए ट्रम्प की एकमात्र प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली सभी राज्यों में उनसे हारती दिख रही हैं।

आपको बता दें, कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 5 मार्च (स्थानीय समय) को सुपर ट्यूजडे कहा जा रहा है। इस दिन 15 राज्य और एक अमेरिकी प्रशासित क्षेत्र सामाओ में चुनाव हुए हैं, जिसके नतीजे अभी सामने आ रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी, दोनों ही पार्टियों के अंदर चुनाव हो रहे हैं और आज तय हो जाएगा, कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दोनों ही पार्टियों की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार कौन होंगे। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ डोनाल्ड ट्रंप और निक्की हेली आमने सामने हैं, जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी से जो बाइडेन ही एकमात्र प्रमुख उम्मीदवार हैं।
सुपर ट्यूजडे की बड़ी बातें--
--15 राज्यों में हुए हैं चुनाव: डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन के लिए सुपर ट्यूजडे काफी अहम है और इन दोनों ही नेताओं ने अपनी अपनी पार्टी में दबदबा कायम कर लिया है। 15 राज्यों में चुनाव हुए हैं और रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप 12 राज्य जीत चुके हैं, जबकि जो बाइडेन 15 में से 14 राज्यों में जीत हासिल कर चुके हैं। जो बाइडेन को एक राज्य में हार का सामना करना पड़ा है।
-- निक्की हेली की आश्चर्यजनक जीत: डोनाल्ड ट्रंप 15 में से 12 राज्यों में जीत हासिल कर चुके हैं, जबकि निक्की हेली ने उन्हें वर्मोंट प्राइमरी चुनाव में हरा दिया है। जिससे क्लीन स्विप करने की डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदें टूट गई हैं। हालांकि, अपने विजयी भाषण में, डोनाल्ड ट्रम्प ने "विभाजित देश" को एकजुट करने की कसम खाई है।
-- नॉमिनेशन हासिल करने की तरफ बढ़े बाइडेन: डेमोक्रेटिक पार्टी में राष्ट्रपति जो बाइडेन को किसी खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने 15 में से 14 राज्यों में जीत हासिल कर ली है और वो, ट्रम्प के साथ संभावित दोबारा मुकाबले के लिए तैयार हैं। एक बयान में, बाइडेन ने कहा है, कि ट्रम्प का दूसरा कार्यकाल "अराजकता, विभाजन और अंधेरे" की वापसी होगा।
सुपर ट्यूजडे के रिजल्ट लाइव देखने के लिए आप हमारे इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।












Click it and Unblock the Notifications