US Election 2020: बाइडेन के लिए अकेले NRIs ने जुटाए 100,000 डॉलर
वॉशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने उन लोगों के नामों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में ऐसे लोगों के नाम हैं जिन्होंने बाइडेन के लिए चुनावों सबसे ज्यादा फंड इकट्ठा किया। बाइडेन को सबसे ज्यादा फंड देने वालों में अमेरिकी-भारतीयों का नाम सबसे आगे है। ये ऐसे एनआरआई हैं जिन्होंने बाइडेन को कम से कम 100,000 अमेरिकी डॉलर इकट्ठा करने में मदद की है।

Recommended Video
यह भी पढ़ें-बाइडेन को राष्ट्रपति बनते देखना चाहते हैं 72 प्रतिशत NRI!
800 लोगों ने दिया फंड
बाइडेन की तरफ से 800 बड़े डोनर्स के नामों की एक लिस्ट जारी की गई है और इसमें कुछ नाम अमेरिका में बसे भारतीयों के भी हैं। लिस्ट में जो नाम हैं उन्हें भारतीय समुदाय में अच्छी-खासी प्रतिष्ठा हासिल है। स्वदेश चटर्जी, रमेश के कपूर, शेखर एन नरसिम्हन, आर रंगास्वामी, अजय जैन भुटोरिया और फ्रैंक इस्लाम के साथ नील मखीजा, राहू, प्रकाश, दीपक राज, राज शाह, रंजन शाह, राधिका शाह, जिल और राज सिंह, निधि ठक्कर, किरन जैन, सोनी कलसी और बेला बनर्जी के नाम खासतौर पर शामिल हैं। भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसवुमन प्रमिला जयपाल भी इसमें हैं। हालांकि भारतीयों की तरफ से बाइडेन कैंपेन के लिए दी गई यह राशि पूर्व डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल क्लिंटन के फंड में दी गई राशि की तुलना में बहुत कम है। कुछ पारंपरिक डोनर्स जैसे संत चटवाल ने इस बार कोई अनुदान नहीं दिया है।
ट्रंप से ज्यादा कैश लेकर पहुंचे चुनाव में
वॉल स्ट्रीट जनरल की तरफ से बताया गया है कि पूर्व और वर्तमान गवर्नर्स, सीनेटर्सख् कैबिनेट सेक्रेटरीज और हॉलीवुड से भी कुछ नाम डोनर्स की लिस्ट में शामिल हैं। बाइडेन को फिल्म प्रोड्यूसर जेफ्री कैटजेनबर्ग, लेखक और डायरेकटर ली डैनियल्स, लिंकडइन के को-फाउंडर रीड हॉफमैन, मीडिया मुगल हाइम सैबैन और पूर्व अमेरिकी वाणिज्य मंत्री पेनी प्रिटजेकर लिस्ट में शामिल हैं। सीएनएन के मुताबिक बाइडेन राष्ट्रपति पद के पहले ऐसे उम्मीदवार बनने की तरफ हैं जिन्होंने दो साल के अंदर 1 बिलियन डॉलर जुटाने में सफलता हासिल की और वह काफी सारा कैश हाथ में लेकर राष्ट्रपति चुनाव में हैं। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस मामले में उनसे पीछे हैं। अगस्त और सितंबर माह में ही बाइडेन ने 700 मिलियन डॉलर से ज्यादा की रकम जुटा ली थी।












Click it and Unblock the Notifications