चुनाव प्रचार में लौटे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले-खत्म होता जा रहा कोरोना वायरस
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो पिछले दिनों कोरोना वायरस महामारी की चपेट में आए थे, चुनावी अभियान में लौट आए हैं। ट्रंप, सोमवार को फ्लोरिडा में एक रैली करने वाले हैं। शनिवार को उन्होंने अस्पताल से लौटने के बाद पहली बार अपने समर्थकों को संबोधित किया। ट्रंप ने इस दौरान कहा है कि कोविड-19 महामारी अब गायब होने लगी है। दो अक्टूबर को डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ट्रंप को इलाज के लिए वॉल्टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ट्रंप, पांच अक्टूबर को व्हाइट हाउस वापस आ गए हैं।

व्हाइट हाउस से समर्थकों को दी स्पीच
राष्ट्रपति ट्रंप के डॉक्टर सीन कोनले ने सोमवार को अपने बयान में कहा है कि ट्रंप अब दूसरों के लिए संक्रमण का खतरा बनने वाली स्थिति में नहीं हैं। अभी तक हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि ट्रंप के टेस्ट अब क्या निगेटिव आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को पिछले 24 घंटे से बुखार भी नहीं आया है और जो भी लक्षण नजर आए थे, वो अब बेहतर हो गए हैं। इस बात की गतिविधियां भी नहीं देखी गई हैं जिनसे पता लगे कि वायरस फिर से उनके शरीर में पनप रहा है।
अब बेहतर महसूस कर रहे ट्रंप
ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस से एक कैंपेन स्पीच दी। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि अब उन्हें बेहतर महसूस हो रहा है और कोविड-19 महामारी भी गायब हो रही है। सोमवार को जहां राष्ट्रपति फ्लोरिडा में रैली करने वाले हैं तो वहीं पेंसिलवेनिया और आइओवा में भी इस हफ्ते चुनावी प्रचार में शामिल होंगे। ट्रंप के प्रतिद्वंदी, डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बाइडेन पेंसिलवेनिया में 11वीं बार रैली के लिए पहुंचे। पेंसिलवेनिया किसी भी राष्ट्रपति के चुनाव में एक बड़ा रोल अदा करता है। ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा, 'हम बहुत बड़े स्तर पर रैलियां करके शुरुआत करने वाले हैं क्योंकि हम अपने देश को एक समाजवाद राष्ट्र बनने की मंजूरी नहीं दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications