US Election 2020: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-ये चुनाव आशा और निराशा के बीच
वॉशिंगटन। 22 अक्टूबर को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन के बीच राष्ट्रपति चुनावों के लिए तीसरी और आखिरी बहस हुई। इस बहस के साथ ही व्हाइट हाउस की रेस अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। चुनावों में अब बस 10 दिन बचे हैं और दोनों उम्मीदवारों के बीच इस बार मुकाबला कड़ा है। ट्रंप ने शुक्रवार को फ्लोरिडा में रैली की। 3 नवंबर को इलेक्शन डे से पहले हुई यह रैली बहुत हद तक उनका भविष्य तय करेगी।

सिर्फ कोविड-19 पर ही अटके हैं बाइडेन
राष्ट्रपति ट्रंप, बैटलग्राउंड स्टेट फ्लोरिडा में दो रैलियों के साथ ही फाइनल वोटिंग से पहले आखिरी बार पूरे जोश के साथ समर्थकों के बीच पहुंचे। फ्लोरिडा एक अहम बैटलग्राउंड स्टेट है। रीयल क्लीयर पॉलिटिक्स की तरफ से हुए सर्वे के मुताबिक फ्लोरिडा में बाइडेन ने ट्रंप पर दो प्रतिशत प्रतिशत की मामूली बढ़त हासिल कर ली है। राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लोरिडा के पेनसाकोला में हुई रैली में डेमोक्रेट जो बाइडेन को घोर निराशा करार दिया। ट्रंप ने कहा कि उनके पास देश के भविष्य के लिए एक नजरिया है लेकिन बाइडेन सिर्फ कोविड-19 पर ही अटके हैं जो सुपर डिप्रेशन की बड़ी वजह है। ट्रंप ने अपनी रैली में कहा, 'यह चुनाव ट्रंप सुपर रिकवरी और बाइडेन सुपर डिप्रेशन के बीच पसंद का चुनाव है। जो बाइडेन की योजना अमेरिका को बर्बाद कर देगी और मेरी योजना वायरस को। हम देश का उन्हीं सामान्य हालातों में लौटा कर लाएंगे जो सात माह पहले थे।'
होम टाउन में बाइडेन से पीछे हैं ट्रंप
ट्रंप ने इसी तरह की बातें गांवों के उस समुदाय के बीच में कही थीं जो समटर काउंटी में रहता है और जिसके ज्यादातर सदस्य रिटायर हो चुके हैं। फ्लोरिडा, ट्रंप का गृहनगर है लेकिन वह यहीं पर अपने प्रतिद्वंदी से पीछे चल रहे हैं। रैली में राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद को एक आशावादी शख्स बताया जबकि बाइडेन को एक ऐसा निराशावादी शख्स करार दिया जो अमेरिकियों को डराने की कोशिशें कर रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि देश किसी भी तरह से डार्क विंटर की तरफ नहीं बढ़ रहा है बल्कि उस मोड़ की तरफ है जहां कोरोना वायरस का अंत है और आखिरी में रोशनी ही रोशनी है। शुक्रवार को अमेरिका में 70,000 से ज्यादा कोरोना केस आए हैं और अब यहां पर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 8.45 मिलियन पर पहुंच गया है। जबकि 223,000 अमेरिकियों की मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications