Election 2020: 1992 में फ्लोरिडा में हारने के बाद भी बिल क्लिंटन बने थे राष्‍ट्रपति, तो क्‍या अब बाइडेन भी होंगे लकी

वॉशिंगटन। राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप फ्लोरिडा में जीत चुके हैं। इस राज्‍य के 29 इलेक्‍टोरल वोट्स भी उनके खाते में गए हैं। फ्लोरिडा एक बड़ा बैटलग्राउंड स्‍टेट है और ट्रंप के दोबारा चुनाव में यह राज्‍य बड़ी भूमिका अदा करने वाला है। राष्‍ट्रपति ट्रंप अब धीरे-धीरे चुनावी मैदान में वापसी कर रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी के बीच हो रहे यह चुनाव वाकई एतिहासिक हैं और लोगों को पहले हुई कुछ ऐसी बातें याद आने लगी हैं जो राष्‍ट्रपति के इलेक्‍शन को यादगार बना दे रही हैं। फ्लोरिडा वह राज्‍य है जहां से सन् 1992 में डेमोक्रेट बिल क्लिंटन हार गए थे। लेकिन उसके बावजूद वह चुनाव जीतकर राष्‍ट्रपति बने थे।

clinton-biden-100

Recommended Video

    US Election Result 2020: रुझानों में Biden आगे, Florida और Texas में जीते Trump | वनइंडिया हिंदी

    हारने वाले उम्‍मीदवार फ्लोरिडा का लाडला!

    28 साल पहले 3 नवंबर 1992 को अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव हुए। इन चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति जॉर्ज एच डब्‍लू बुश और डेमोक्रेटिक पार्टी के बिल क्लिंटन की टक्‍कर थी। फ्लोरिडा जो कि बैटलग्राउंड स्‍टेट है वहां पर दोनों के बीच मुकाबला कांटे का हो गया था। शुरुआत में तो कुछ न्‍यूज नेटवर्क ने घोषणा कर दी कि बिल क्लिंटन राज्‍य में जीत गए हैं और उन्‍होंने बुश को मात दे दी है। मगर नतीजा कुछ और था। जॉर्ज बुश चुनाव जीते और क्लिंटन हार गए। बुश को राज्‍य में 40.89 प्रतिशत वोट मिले तो क्लिंटन के खाते में 39 प्रतिशत वोट गए। क्लिंटन देश के दूसरे हिस्‍सों में हालांकि बहुत अच्‍छा कर रहे थे मगर फ्लोरिडा की हार ने उनका दिल तोड़ दिया था। बुश यहां पर 100,000 वोटों से जीते थे। सन् 1960 के बाद पहली बार था जब फ्लोरिडा ने किसी ऐसे उम्‍मीदवार को जीतवाया था जो चुनाव हार चुका था। सन् 1960 में फ्लोरिडा ने रिचर्ड निक्‍सन को चुना था और जॉन एफ केनेडी को स्‍वीकार करने से इनकार कर दिया था। बुश को बहुत करीबी अंतर से जीत मिली थी। 92 के चुनावों में फ्लोरिडा वह राज्‍य बन गया जिसने ओहायो की तरह 1944 के बाद से एक समान तरीके से वोट नहीं किया। बिल क्लिंटन को साउथ फ्लोरिडा के हिस्‍सों पाम बीच, ब्रोवॉर्ड और मियामी डेड से भारी संख्‍या में वोट मिले थे।

    क्‍या हुआ था 2016 में

    साल 2016 रिपब्लिकन पार्टी के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में बड़ी जीत दर्ज की थी। फ्लोरिडा, ट्रंप का दूसरा घर है। ट्रंप ने राज्‍य में 49 प्रतिशत पॉपुलर वोट्स हासिल किए और इसके साथ ही उन्‍होंने डेमोक्रेट हिलेरी क्लिंटन को मात दी। हिलेरी को फ्लोरिडा में 47.8 प्रतिशत वोट मिले थे। राष्‍ट्रपति ट्रंप एक बार फिर व्‍हाइट हाउस में लौटने की तरफ देख रहे हैं। लेकिन रेस मुश्किल होती जा रही है। जो बाइडेन ने बैटलग्राउंड स्‍टेट एरिजोना में जीत हासिल कर ली है। डेमोक्रेट जो बाइडेन सन् 1996 के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के दूसरे ऐसे उम्‍मीदवार हैं जिन्‍हें यहां पर जीत हासिल हुई है। यह एक बड़ा बैटलग्राउंड स्‍टेट है जहां पर साल 2016 में ट्रंप को 3.5 प्रतिशत अंकों के साथ जीत हासिल हुई थी। आखिरी बार डेमोक्रेटिक पार्टी के बिल क्लिंटन को एरिजोना में जीत हासिल हुई थी। एरिजोना में 11 इलेक्‍टोरल वोट्स हैं। बाइडेन को व्‍हाइट हाउस पहुंचने का पूरा भरोसा है। ट्रंप और बाइडेन दोनों के बीच पारंपरिक राज्‍यों में कांटे की टक्‍कर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+