रूसी एयरक्राफ्ट के अमेरिकी एयरस्पेस पर उड़ान भरने से लगाई रोक

वॉशिंगटन, 02 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपित जो बाइडेन ने रूसी एयरक्राफ्ट के अमेरिकी एयरस्पेस में उड़ान भरने पर पाबंदी लगा दी है। बाइडेन के इस फैसले के बाद अब रूसी विमान अमेरिकी एयर स्पेस पर उड़ान नहीं भर सकेंगे। गौर करने वाली बात है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका एक के बाद एक लगातार कई प्रतिबंध रूस पर लगा रहा है, लेकिन बावजूद इसके रूस पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। रूस यूक्रेन पर पिछले एक हफ्ते से लगातार बमबारी कर रहा है और रूसी सेना यूक्रेन के भीतर घुसकर रीजन को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रही है।

biden

वहीं यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में बेलारूस रूस की पूरी मदद कर रहा है। बेलारूस ने यूक्रेन बॉर्डर पर अपनी सेना को दोगुना करने का ऐलान किया है। बेलारूस के राष्ट्रपति ने इसका ऐलान किया था। अगले दो दिनों में पांच बटालियन को यहां भेजा जाएगा। बेलारूस के राष्ट्रपति एलेग्जेंडर लूकासेको ने कहा कि ये ट्रूप बेलारूस के खिलाफ किसी भी तरह की उकसाऊ कार्रवाई को रोकने का काम करेगी। उन्होंने इस कदम को बचाव की कार्रवाई बताई है।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पहली बार स्टेट ऑफ यूनियंस को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ तौर पर राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि इस युद्ध में हुए हर नुकसान के जिम्मेदार आप हैं। इतिहास जब लिखा जाएगा तो यह दर्ज होगा कि इस युद्ध के जरिए आप रूस को पीछे ले गए, आपने रूस को कमजोर किया और पश्चिम को मजबूत किया। हमने रूस के खिलाफ कई आर्थिक पाबंदी लगाई। रूस का बाजार 30 फीसदी गिर गया है, जबकि रूसी मुद्रा रूबल 40 फीसदी तक गिर गया है। हम यूक्रेन के साथ इस लड़ाई में खड़े हैं, हम यूक्रेन की हर संभव मदद करेंगे।

Recommended Video

    Russia Ukraine: भारतीयों की वापसी के MEA ने जारी किया Twitter हैंडल, Helpline नंबर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+