पीएम मोदी और जो बाइडेन इस महीने की अंत में होगी मुलाकात, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की मई के अंत में अहम बैठक होगी। दोनों नेताओं के बीच इस महीने के आखिरी हफ्ते में मुलाकात होगी।

भारत के विदेश संबंधों के लिहाज मौजूदा वर्ष बेहद अहम माना जा रहा है। भारत G-20 की मेजबानी की। जबकि अमेरिका APEC की मेजबानी कर रहा है। जापान G7 की मेजबानी कर रहा है। QUAD देश एक दूसरे के साथ सहयोग को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है। ऐसे में भारत और अमेरिका दोनों के प्रशांत द्वीप समूह की बैठक में शामिल होने से पहले पीएम मोदी और जो बाइडेन की बैठक अहम मानी जा रही है।
क्वाड देशों का पापुआ न्यू गिनी में शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन 24 मई को शिखऱ सम्मेलन में शामिल होने पहुंचेंगे। 24 मई को दोनों नेताओं को वहां मुलाकात होगी।
यह भी पढ़ें: अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप को भी भारत ने सिखाया! कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बीच महंगाई पर कंट्रोल
पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने भी पिछले महीने कहा था कि प्रशांत द्वीप समूह के नेताओं के साथ पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन मीट में शामिल होंगे। जेम्स मारापे इसको सम्मेलन को लेकर बड़ी उम्मीदें व्यक्त की हैं।
उन्होंने कहा है कि प्रशांत द्वीप समूह के नेताओं का सम्मेलन ऐतिहासिक है, जिसमें अहम रणनीति का हिस्सा वैश्विक महाशक्तियां बनेंगी। दरअसल मोरोपे अपने देश में निवेश को बढ़ावा देना चाहते हैं। उन्होंने बैठक में भारत, अमेरिका के अलावा चीन का भी स्वागत किया है।
Recommended Video

यह भी पढ़ें: 'चीन पर चीनी राजदूत से क्लास लेते हैं राहुल गांधी', विदेश मंत्री एस जयशंकर का तंज












Click it and Unblock the Notifications