Coronavirus Vaccine: जो बाइडेन ने लाइव टीवी पर लगवाई कोरोना वैक्सीन, लोगों से भी की ये अपील

Coronavirus Vaccine: जो बाइडेन ने लाइव टीवी पर लगवाई कोरोना वैक्सीन, लोगों से भी की ये अपील

US President-elect Joe Biden gets coronavirus vaccine: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडने ने कोरोना वायरस का वैक्सीन लगवाया है। 78 वर्षीय जो बाइडेन ने लाइव टीवी पर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया है। जो बाइडेन कोविड-19 के हाई रिस्क ग्रुप में आते हैं। जो बाइडेन ने फाइजर की ओर से बनाई गई कोरोना वैक्सीन की डोज ली है। हाल ही में अमेरिका को फाइजर की कोरोना वैक्सीन को आधिकारिक मंजूरी मिली है।

Recommended Video

    Coronavirus: Joe Biden ने ली Pfizer की Covid 19 Vaccine, बोले- डरने की कोई बात नहीं | वनइंडिया हिंदी
    Joe Biden

    जो बाइडेन ने कोरोना वैक्सीन की डोज लाइव टीवी पर ली। रिपोर्ट के मुताबिक डेलावेयर के क्रिस्टियानाकेयर अस्पताल में एक नर्स ने सोमवार दोपहर को फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित वैक्सीन की पहली डोज जो बाइडेन को दी।The Hill की रिपोर्ट में टीके की सुरक्षा के अमेरिकी जनता को आश्वस्त करने के लिए इस कार्यक्रम को लाइव दिखाया गया।

    जिसके बाद बाइडेन ने कहा कि ऐसा उन्होंन अमेरिका के लोगों में आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से किया है। उन्होंने ये भी कहा कि वैक्सीन लेने में कोई भी चिंता या डर की बात नहीं है।

    अमेरिका में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। जो बाइडेन ने अमेरिका की जनता से अपील कि है कि वो बिना किसी डर के कोरोना वैक्सीन लगवाएं। अमेरिका में अगले महीने यानी जनवरी 2021 से कोरोना वैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध होने की संभावना है।

    दुनियाभर में फिलहाल कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 77,172,237 हो गई है। इस महामारी ने अबतक 1,699,644 लोगों की जान ली है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित 54,089,577 लोग ठीक हो चुके हैं।

    वहीं अमेरिका में कोरोना का प्रभाव सबसे ज्यादा दिखा है। अमेरिका में कोविड-19 मरीजों की संख्या 18,267,579 हो गई है और 3,24,404 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+