भारत से नाराज ट्रंप: हार्ले डेविडसन बाइक पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने से पीएम मोदी से हुए खफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खासे नाराज हैं। इसकी वजह है भारत की ओर से मशहूर हार्ले डेविडसन बाइक पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ाने का फैसला लेना। ट्रंप ने भारत के इस फैसले को 'गलत' करार दिया है।
वॉशिंगटन।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खासे नाराज हैं। इसकी वजह है भारत की ओर से मशहूर हार्ले डेविडसन बाइक पर कस्टम ड्यूटी को बढ़ाने का फैसला लेना। ट्रंप ने भारत के इस फैसले को 'गलत' करार दिया है। भारत ने इंर्पोटेड हाई एंड ब्रांड की मोटरसाइकिलों पर कस्टम ड्यूटी को 50 प्रतिशत तक घटा दिया है लेकिन इसके बाद भी अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप भारत से खासे नाराज हैं। ट्रंप ने अपनी नाराजगी उस समय जाहिर की जब वह अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों के साथ स्टील इंडस्ट्री पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने धमकी भी दी अगर भारत ने अपना फैसला नहीं बदला तो फिर अमेरिका भारतीय मोटरसाइकिलों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा देगा। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
नाम
लिए
बिना
पीएम
मोदी
पर
कसा
तंज
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम लिया। उन्होंने कांग्रेस सदस्यों के सामने अप्रत्यक्ष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई उनकी बातचीत का जिक्र, मोदी का नाम लिए बिना किया। ट्रंप ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, 'एक महान आदमी ने हाल ही में मुझे फोन कर बताया कि हमने टैरिफ को 75% से घटाकर 50% कर दिया है।' गौरतलब है कि हाल ही में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फोन पर बात की थी।
ट्रंप
ने कहा कि हार्ले डेविडसन को बेचने के लिए 50 से 75 फीसदी टैक्स देना पड़ता है। लेकिन इसके बावजूद वे हजारों बाइक बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या आप जानते हैं हम इसके लिए कितना टैक्स लेते हैं- कुछ भी नहीं। ट्रंप ने इस दौरान कई देशों पर पारस्परिक टैक्स लगाने की बात कही। ट्रंप यह कहना भी नहीं भूले कि वह इस बारे में भारत को दोष नहीं दे रहे हैं लेकिन सही है कि वह इस टैक्स से बच रहे हैं। लेकिन पता नहीं ऐसा क्यों हो रहा है।











Click it and Unblock the Notifications