'समझौते की मांग रहे भीख', डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ प्रभावित देशों का उड़ाया मजाक, कहा-किसी भी हद तक जाने को तैयार
Donald Trump Mocked Tariff-Hit Nations: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने टैरिफ (शुल्क) को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिन देशों पर अमेरिका ने टैरिफ लगाया है, वे अब खुद उनके पास आकर समझौते की भीख मांग रहे हैं।
ट्रंप ने दावा किया कि ये देश उनके साथ डील करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने यह बयान मंगलवार को नेशनल रिपब्लिकन कांग्रेसनल कमेटी के एक कार्यक्रम में दिया, जहां उन्होंने खुद को कांग्रेस से बेहतर सौदागर बताया।

'मैं कांग्रेस से बेहतर समझौता करता हूं'
ट्रंप ने कहा, "ये देश हमें कॉल कर रहे हैं, मेरी खुशामद कर रहे हैं। कह रहे हैं - 'प्लीज सर, समझौता कर लीजिए, हम कुछ भी करेंगे'।" उन्होंने खुद को एक शानदार नेगोशिएटर (बातचीतकर्ता) बताया और कहा कि अगर समझौते की जिम्मेदारी कांग्रेस को दे दी जाए, तो अमेरिका का ही नुकसान होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: ट्रंप टैरिफ के बाद सोने की कीमतों में उछाल? आपके शहर का क्या भाव? जानें Experts की राय
'कांग्रेस अमेरिका को बेच देगी'
ट्रंप ने कांग्रेस के कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल दिखावा कर रहे हैं और अमेरिका को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अगर कांग्रेस टैरिफ पर बातचीत करेगी, तो चीन को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि अमेरिका ही भुगतेगा। कांग्रेस के नेता अमेरिका को बहुत तेजी से बेच देंगे।"
'चीन को होता फायदा'
ट्रंप ने कहा कि उनकी वजह से चीन पर 104 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया। लेकिन अगर कांग्रेस को ये काम दिया जाता, तो चीन को कुछ भी नहीं देना पड़ता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "सबसे ज्यादा खुश तो चीन होता - हम उन्हें 104% देते और वो हमें कुछ नहीं देते।"
फार्मा सेक्टर पर जल्द आएंगे टैरिफ
अपने भाषण में ट्रंप ने यह भी साफ किया कि जल्द ही दवा उद्योग (फार्मा सेक्टर) पर बड़ा टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम अपनी दवाएं खुद नहीं बनाते। वे दूसरे देशों में बनती हैं और यहां बहुत महंगी बिकती हैं।"
अमेरिका में खुलेगी कंपनियों की लाइन
ट्रंप ने कहा कि जैसे ही फार्मा सेक्टर पर टैरिफ लगाया जाएगा, कंपनियां अमेरिका में निवेश करने दौड़ेंगी। ट्रंप ने दावा किया, "हम एक बहुत बड़ा बाजार हैं। कंपनियों को जब यह एहसास होगा, तो वे चीन और अन्य देशों को छोड़कर अमेरिका में ही अपनी फैक्ट्रियां खोलेंगी।"
ये भी पढ़ें: '34% टैक्स हटाओ वरना, लगाएंगे 50% नए टैरिफ', डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी खुली चेतावनी, 9 अप्रैल तक का अल्टीमेटम












Click it and Unblock the Notifications