Gold Price Today: ट्रंप टैरिफ के बाद सोने की कीमतों में उछाल? आपके शहर का क्या भाव? जानें Experts की राय

Gold Price Today: अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर और डोनाल्ड ट्रंप के नए 104% टैरिफ के ऐलान के बाद वैश्विक मंदी की आशंका गहराने लगी है। इसी डर से 9 अप्रैल को सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। भारत में MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज)पर सोना ₹88,396 प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंचा, जबकि COMEX (कमोडिटी एक्सचेंज) पर सोना $3,021 प्रति औंस के पास पहुंच गया।

9 अप्रैल 2025 को भारत में सोने की कीमतों में जबर्दस्त उछाल देखा गया है। लेकिन इस तेजी के साथ-साथ फ्यूचर में गिरावट की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसे में सोने में निवेश से पहले जान लीजिए ताजा रेट और बाजार का मूड....

Gold Price Today

शहरवार सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम):

दिल्ली

  • 24 कैरेट - ₹91,790
  • 22 कैरेट - ₹84,150

मुंबई

  • 24 कैरेट - ₹91,640
  • 22 कैरेट - ₹84,000

कोलकाता

  • 24 कैरेट - ₹91,640
  • 22 कैरेट - ₹84,000

चेन्नई

  • 24 कैरेट - ₹91,790
  • 22 कैरेट - ₹84,150

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट - ₹91,690
  • 22 कैरेट - ₹84,050

जयपुर

  • 24 कैरेट - ₹91,790
  • 22 कैरेट - ₹84,150

भोपाल

  • 24 कैरेट - ₹91,690
  • 22 कैरेट - ₹84,050

चंडीगढ़

  • 24 कैरेट - ₹91,790
  • 22 कैरेट - ₹84,150

लखनऊ

  • 24 कैरेट - ₹91,790
  • 22 कैरेट - ₹84,150

पटना

  • 24 कैरेट - ₹91,690
  • 22 कैरेट - ₹84,050

(नोट: ये रेट्स इंडस्ट्री स्टैंडर्ड पर आधारित हैं और दिन में बदल सकते हैं।)

गोल्ड में आई तेजी की वजह

  • अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने से मंदी की आशंका
  • ट्रंप सरकार का 104% टैरिफ लागू करना
  • डॉलर में कमजोरी, जिससे ग्लोबल मार्केट में सोने की डिमांड बढ़ी
  • इन सभी कारणों ने सोने को फिर से Safe Haven Asset बना दिया है।

लेकिन अब क्यों डर है गिरावट का?

  • गोल्ड का ग्लोबल रिजर्व अब 2,16,265 टन तक पहुंच चुका है
  • माइनिंग प्रॉफिट बढ़कर 950 डॉलर प्रति औंस हो गया
  • केंद्रीय बैंकों की खरीद घटने की उम्मीद
  • डिमांड घटने और सप्लाई बढ़ने का असर पड़ सकता है

विश्लेषकों की दो अलग राय

  • Bank of America का अनुमान: अगले दो साल में गोल्ड $3,500/औंस तक जा सकता है
  • Goldman Sachs का अनुमान: 2025 के अंत तक गोल्ड $3,300/औंस तक पहुंचेगा
  • Morningstar के जॉन मिल्स: गोल्ड में 38% तक गिरावट की संभावना, जिससे रेट्स ₹55,000 प्रति 10 ग्राम तक गिर सकते हैं
  • मेहता इक्विटीज के राहुल कलंत्री के अनुसार: सोना (INR) में ₹87,260 और ₹86,750 पर सपोर्ट है,जबकि ₹87,910 और ₹88,390 पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

इसका मतलब है कि अगर सोना ₹88,400 के ऊपर बंद होता है, तो अगला टारगेट ₹89,500 तक हो सकता है।

क्या करें निवेशक?

  • अगर आप शॉर्ट टर्म ट्रेडर हैं, तो ₹87,260 का स्टॉप लॉस लगाकर अभी थोड़ी मात्रा में खरीद सकते हैं
  • लेकिन लंबे समय के निवेशक थोड़ा इंतजार करें, क्योंकि सोने में तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग आ सकती है
  • अमेरिकी फेड की बैठक के मिनट और CPI व PPI डेटा इस हफ्ते ट्रेंड तय करेंगे

आर्थिक अनिश्चितता का दौर = सोने में मजबूती

इतिहास गवाह है कि जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव या मंदी की बात होती है, सोना एक भरोसेमंद निवेश साबित होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+