जिसे मरा हुआ मान रही है दुनिया, उसी तानाशाह किम जोंग उन की सेहत को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार सुबह एक ऐसा ट्वीट किया जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। दरअसल, उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन की सेहत को लेकर हर दिन नए-नए दावे सामने आते हैं। पिछले महीने अगस्त में उत्तर कोरिया के पूर्व राजनयिक ने किम जोंग उन को लेकर दावा किया था कि वह कोमा में हैं। जिसके चलते उनकी बहन किम यो-जोंग को अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों को संभालने की अधिकृत रूप से जिम्मेदारी दे दी गई है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

'किम जोंग उन की सेहत अच्छी'
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की कोई नई तस्वीर सामने नहीं आई है जिसके बाद उनकी सेहत को लेकर अलग-अलग अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इस बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किम जोंग उन की तबीयत को लेकर बड़ा दावा किया है। आमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा, 'किम जोंग उन अच्छी सेहत में हैं। उसे कभी कम मत आंकना!'

ट्रंप कई बार कर चुके हैं किम से मुलाकात
डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे ने अब तानाशाह किम जोंग उन के बीमार और कोमा में होने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। बता दें कि अंतिब बार किम 1 मई को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य मीडिया के अनुसार दिखाई दिए थे। मालूम हो कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी अध्यक्षता के दौरान किम के साथ कई बार मुलाकात की है। ट्रंप उत्तर कोरिया के राज्य प्रमुख के साथ मुलाकात करने वाले पहले राष्ट्रपति बन गए हैं। हालांकि संबंधों को सामान्य करने के प्रयासों के बावजूद साल 2019 में ट्रंप की उत्तर कोरिया की यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच शांति वार्ता टूट गया था।

किम ने की थी अपने चाचा की हत्या
जर्नलिस्ट बॉब वुडवर्ड की किताब 'रेज' में नॉर्थ कोरिया के तानशाह किम जोंग उन से जुड़ी कई खौफनाक जानकारियां सामने आई है। वुडवर्ड की इस किताब पर अगर यकीन करें तो किम जोंग ने ट्रंप को बताया था कि उन्होंने अपने अंकल की हत्या की थी। सिंगापुर में जब दोनों की पहली मुलाकात हुई तो ट्रंप यह मान बैठे थे कि किम ' बहुत ही स्मार्ट' हैं। ट्रंप के मुताबिक किम ने उनसे हर बात शेयर की थी। किम ने ट्रंप को यह भी बताया था कि कैसे उन्होंने अपने अंकल की हत्या की थी।

जब किम ने अमेरिका की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी को मारी आंख
ट्रंप और किम की मुलाकात के बीच एक दफा कुछ ऐसा हुआ जिसने एक बार फिर किम के अजीबो-गरीब हरकत का खुलासा किया। हाल ही में व्हाइट हाउस की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी सारा सैंडर्स ने किम जोंग उन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि एक बार तानाशाह किम ने उनके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की थी। जब उन्होंने अपने सहयोगियों से ये बात बताई तो सबने उनका मजाक उड़ाया था।
यह भी पढ़ें: किम जोंग उन ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया, कैसे की थी अपने चाचा की हत्या
-
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications