ट्रंप ने उ. कोरिया को चेतावनी दी, 'सब्र टूट चुका है'

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया को लेकर सालों से चले आ रहा 'रणनीतिक सब्र' नाकाम रहा है और अब 'करारा जवाब' देने का समय आ गया है.

उत्तर कोरिया
EPA
उत्तर कोरिया

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस में ट्रंप ने कहा, "हम मिलकर एक बर्बर और ग़ैर ज़िम्मेदार शासन के ख़तरे का सामना कर रहे हैं."

ट्रंप ने उत्तर कोरिया से 'जल्दी सही रास्ते पर आने' का आह्वान भी किया.

वहीं दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने कहा है कि उत्तर कोरियाई नेताओं से वार्ता करते रहना ज़रूरी है.

उत्तर कोरिया जहाँ कैदी खोदते हैं ख़ुद की क़ब्र

उत्तर कोरिया: 3 हफ़्ते, 3 मिसाइल परीक्षण

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने कहा है कि उनका देश अपनी सुरक्षा के लिए सुधार लागू करता रहेगा और अपनी रक्षात्मक क्षमता को बढ़ाता रहेगा.

उन्होंने कहा है कि मज़बूत सुरक्षा ही एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति ला सकती है.

दोनों राष्ट्रपतियों की बातचीत में उत्तर कोरिया का मुद्दा ही शीर्ष प्राथमिकता रहा.

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि "उत्तर कोरिया को लेकर सब्र ख़त्म हो रहा है."

ट्रंप ने कहा, "उत्तर कोरिया के ख़तरे से अपने और सहयोगी देशों के नागरिकों को बचाने के लिए अमरीका उत्तर कोरिया और जोपान के अलावा अन्य सहयोगी देशों के साथ मिलकर राजनयिक, सुरक्षा और आर्थिक उपायों पर काम कर रहा है."

अमरीका ने उत्तर कोरिया के काले धन के वैध करने के आरोप में चीन के एक बैंक पर प्रतिबंध भी लगाए हैं जिसका चीन ने कड़ा जवाब दिया है.

चीन के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीका दोनों देशों के बीच सहयोग को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए अपने 'ग़लत क़दम' रोके.

डोनल्ड ट्रंप
AFP
डोनल्ड ट्रंप

वहीं अमरीका का कहना है कि ये प्रतिबंध उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम को जा रहे धन को रोकने के लिए लगाए गए हैं.

एक चीनी जहाजरानी कंपनी और दो चीनी नागरिकों पर भी ये प्रतिबंध लगे हैं.

अमरीका के वित्त मंत्री स्टीवन मनूशिन ने कहा है, "हम पैसे का पीछा करेंगे और उसे उत्तर कोरिया जाने से रोकेंगे."

अमरीका उत्तर कोरिया पर कार्रवाई के लिए चीन पर दबाव बनाने की कोशिशें भी कर रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+