US Tariff News: रूस से तेल खरीदने पर भड़के Donald Trump, भारत पर लगाया 50% टैरिफ
Donald Trump Tariff News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने एक दिन पहले ही ऐलान किया था कि अगर भारत रूस से सीधे तेल आयात करता है तो वह बहुत सख्त टैरिफ लगाएंगे। अब उन्होंने 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान कर दिया है। अब भारत पर अमेरिका का कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है। अतिरिक्त टैरिफ की दरें इसी महीने की 27 अगस्त से लागू होगी।
अमेरिका के राष्ट्रपति ने अतिरिक्त टैरिफ लगाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही भारत पर ट्रंप ने 25% टैरिफ लागू करने का ऐलान किया था और नई दरें गुरुवार, 7 अगस्त से लागू होंगी। अब उन्होंने 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान कर दिया है, जो कि 27 अगस्त से लागू होंगी।

Donald Trump ने भारत को दिया बड़ा झटका
इस तरीके से अब भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। इसमें कुछ सेक्टर पर छूट दी गई है, जो पहले से ही लागू हैं। जैसे कि स्टील और एल्युमिनियम और फार्मा। इन सेक्टर में पहले से ही अलग-अलग सेक्टर के मुताबिक टैरिफ लागू किया जाता है।
Trump Tariff News: रूस से तेल खरीदने पर बौखलाएं ट्रंप
सीएनबीसी को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि अगर भारत रूस से सीधे तौर पर तेल खरीदता है, तो वह भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगाएंगे। 31 जुलाई को उन्होंने 25% टैरिफ लगाया था और अब इसे और 25% बढ़ा दिया है। ट्रंप के इस कदम से भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों पर गंभीर संकट पैदा हो सकता है। बता दें कि दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से ही ट्रंप पूरी दुनिया को टैरिफ वॉर की धमकी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi China Visit: अमेरिका से टैरिफ टकराव के बीच चीन के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, पढ़िए पूरा शेड्यूल
Donald Trump की मनमानी टैरिफ नीतियों से वैश्विक बाजार संकट में
उन्होंने पहले ही ऐलान किया है कि फार्मा आयात पर टैरिफ को धीरे-धीरे बढ़ाकर 250% तक कर सकते हैं। ट्रंप के इस कदम ने वैश्विक बाजार में अनिश्चितता की स्थित बना दी है। इसका असर सिर्फ भारत या चीन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यूरोपियन यूनियन और एशियाई बाजार पर भी इससे गंभीर संकट पैदा हो सकता है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर भी वार्ता चल रही है। अमेरिका के टैरिफ लगाने का यह मुद्दा संसद में भी उठा है। विपक्षी दल इस आधार पर सरकार को घेर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रंप की टैरिफ धमकी पर निक्की हेली ने दी सलाह- भारत जैसे मजबूत सहयोगी से रिश्ते खराब ना करें












Click it and Unblock the Notifications