सीरिया में रूस के हमलों के बाद राष्ट्रपति ओबामा का पहला बयान
वाशिंगटन। अभी तक सीरिया में जारी रूस के हमलों पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सीधे तौर पर कुछ नहीं बोल रहे थे लेकिन अब राष्ट्रपति सामने आ गए हैं। पहली बार उन्होंने कोई आधिकारिक बयान दिया है और कहा है कि रूस को जल्द ही अपनी गलती का अहसास होगा।
राष्ट्रपति ओबामा ने जोर देते हुए कहा कि सीरिया में सिविल वॉर को खत्म करने के लिए सिर्फ एक रास्ता है। वहां पर वैध, समग्र सरकार का गठन किया जाए। राष्ट्रपति ओबामा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रूस को जल्द ही अहसास होगा कि हवाई हमलों के जरिए युद्धग्रस्त देश में शांति नहीं थोपी जा सकती।
पढ़ें-सीरिया बना अमेरिका और रूस के बीच जंग का मैदान
ओबामा का यह बयान, मास्को की तरफ से सीरिया में आईएसआईएस के लक्ष्यों को निशाना बनाकर किये गए हमलों की पृष्ठभूमि में आया है।
ओबामा ने व्हाइट हाउस में मीडिया कांफ्रेंस में कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का मानना है कि पिछले पांच साल से जो वह कर रहे हैं अगर उसे जारी रखा जाए। असद शासन को मजबूत बना दिया जाए तो समस्या सुलझ जाएगी।
हमारा मानना है कि हमें आईएसआईएल और हिंसक चरमपंथी समूहों से निपटना होगा। उन्होंने कहा कि विदेशी लड़ाकों की संख्या बढ़ रही है।
चरमपंथी कारणों से लोगों की भर्ती से तब छुटकारा मिल सकेगा जब हम राजनीतिक रास्ता अख्तियार करें और सीरिया के भीतर वैध और समग्र सरकार लाने के लिए सक्षम हों।













Click it and Unblock the Notifications